द इंडियन व्यू

केरल में महिलाओं के लिए शुरू हुई प्रियदर्शिनी नि:शुल्क बस योजना, यूडीएफ सरकार की पहली इंदिरा गारंटी: वेणुगोपाल

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने केरल में सत्ता संभालने के एक महीने के भीतर ही यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने अपनी पहली इंदिरा गारंटी लागू कर दी है। लंबे समय से…

Ragwendra P Singh
June 15, 2026
1 min read
केरल में महिलाओं के लिए शुरू हुई प्रियदर्शिनी नि:शुल्क बस योजना, यूडीएफ सरकार की पहली इंदिरा गारंटी: वेणुगोपाल

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने केरल में सत्ता संभालने के एक महीने के भीतर ही यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने अपनी पहली इंदिरा गारंटी लागू कर दी है। लंबे समय से प्रतीक्षित प्रियदर्शिनी नि:शुल्क बस योजना अब लागू हो चुकी है।

 

वेणुगोपाल ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इस योजना के तहत केरल की महिलाएं केएसआरटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी और हर महीने हजारों रुपये की बचत कर पाएंगी। उन्होंने इसे जनहितकारी कदम बताते हुए कहा कि यूडीएफ हमेशा जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और अपने वादों को पूरा करता है।

 

उन्होंने कहा कि चाहे कर्नाटक हो, तेलंगाना हो या अब केरल यूडीएफ ने जनता के हित में ठोस कदम उठाए हैं। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…