केरल में मतगणना के रुझानों पर शशि थरूर बोले- कांग्रेस बदलाव की पार्टी
नई दिल्ली : केरल विधानसभा चुनाव के मतगणना रुझाों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को बढ़त मिलती दिख रही है। तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस समर्थकों ने खुशी मनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस सांसद…

नई दिल्ली : केरल विधानसभा चुनाव के मतगणना रुझाों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को बढ़त मिलती दिख रही है। तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस समर्थकों ने खुशी मनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पत्रकारों कहा कि हमारे राज्य में राजनीतिक विचारों की विविधता है, लेकिन एक आरामदायक बहुमत मिलता दिख रहा है। अब तक खुश होने की पूरी वजह है, हालांकि गिनती के दौरान अंतिम समय में बदलाव भी हो सकते हैं। हम बदलाव लाने वाली पार्टी हैं और राजनीति का तरीका बदलना चाहते हैं।
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि यह कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ की बड़ी जीत होगी। हम 100 से अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे हैं और निश्चित रूप से 85 से ऊपर रहेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं कि केरल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री और यूडीएफ की सरकार बनेगी।
केरल के कोवलम से कांग्रेस प्रत्याशी एम विन्सेंट ने कहा कि मैंने पिछले दस वर्षों से जनता के लिए काम किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह चुनाव में झलकेगा। यूडीएफ की जीत तय है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि पांचों राज्यों के रुझान बहुत शुरुआती हैं। अन्य राज्यों भी जल्दी ही रुझान बदल सकते हैं। पश्चिम बंगाल के मालतीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मौसमी नूर ने कहा कि केवल नतीजे ही बोलेंगे। हमें जनता पर भरोसा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
