द इंडियन व्यू

केरल के मुस्लिम धार्मिक नेता शेख अबुबकर ने प्रधानमंत्री से की मुलाक़ात

नई दिल्ली : केरल के मुस्लिम धार्मिक नेता और ऑल इंडिया सुन्नी जमीयत उलेमा के महासचिव शेख अबुबकर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ देश के अल्पसंख्यक…

Ragwendra P Singh
February 16, 2026
2 min read
केरल के मुस्लिम धार्मिक नेता शेख अबुबकर ने प्रधानमंत्री से की मुलाक़ात

नई दिल्ली : केरल के मुस्लिम धार्मिक नेता और ऑल इंडिया सुन्नी जमीयत उलेमा के महासचिव शेख अबुबकर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ देश के अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं के साथ साथ विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर भी चर्चा की। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में दी।

 

उन्होंने बताया कि "हमने अलग-अलग सामाजिक, मानवीय, शैक्षिक और विकास के मामलों के साथ-साथ अल्पसंख्यक कल्याण और जरूरी अंतरराष्ट्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर अच्छी चर्चा की। मैंने हाल ही में 'मानवता के साथ' के शीर्षक के तहत अपने केरल दौरे के दौरान समाज के अलग-अलग वर्गों से मिली चिंताओं और अनुरोधों की ओर भी उनका ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही रमज़ान के पवित्र महीने के लिए अपना संदेश देने का भी मौका मिला।"

 

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने बताया कि वह सुन्नी जमीयत उलेमा और जामिया मरकज़ के नेतृत्व किए जा रहें शैक्षिक व सामाजिक कल्याण के कामों को करीब से देखते हैं। उन्होंने बताया कि पीएम ने इन कोशिशों की तारीफ की और कहा कि ऐसे काम, जो दुनिया भर में भारत की साख बढ़ाने में मदद करते हैं, सच में तारीफ के काबिल हैं।

 

उन्होंने कहा कि हमारी चर्चा में समावेशी विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चले; आर्थिक विकास के साथ-साथ खुशहाली के सूचकांक और मानव विकास को भी समान महत्व दिया जाए; जनसंख्या अनुपात और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर संसाधनों का न्यायसंगत एवं समुचित वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही शेख अबूबकर ने वक्फ और एसआईआर से संबंधित चिंताएं; ऐतिहासिक मस्जिदों और इस्लामी विरासत स्मारकों की सुरक्षा; मौलाना आज़ाद नेशनल फेलोशिप सहित अल्पसंख्यक शैक्षिक कल्याण योजनाओं की बहाली; बरेली की घटना सहित निर्दोष लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने; उत्तर भारत की इस्लामी संस्थाओं, जैसे मुबारकपुर जामिया अशरफिया, के समक्ष आने वाली चुनौतियों का समाधान; दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ केंद्रों को जोड़ने वाली रेल सेवाओं की शुरुआत; अलीगढ़ विश्वविद्यालय के मलप्पुरम केंद्र का विकास; तथा देशभर में अल्पसंख्यक समुदायों के साथ केंद्र सरकार के अधिक निकट संवाद की आवश्यकता पर भी बल दिया।

 

मुलाकात के दौरान समस्त केरल सुन्नी जमीयत उलेमा के सेक्रेटरी शेख अब्दुल रहमान सकाफी और मरकज़ नॉलेज सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद अब्दुल हकीम अज़हरी भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…