केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के घर ईडी की छापेमारी पर भाकपा ने किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन के घर पर…

नई दिल्ली : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के खिलाफ था।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्तांओं को बाद में पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शन में शामिल पार्टी नेता वृंदा करात ने कहा कि केरल के पोलित ब्यूरो सदस्य और विपक्ष के नेता कॉमरेड पिनाराई विजयन पर हुए लक्षित हमले के विरोध में माकपा महासचिव एमए बेबी के नेतृत्व में दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय तक किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। माकपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया।
उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार तड़के कथित धन संशोधन मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन के घर और 12 अन्य स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) मामले से जुड़ी है।
ईडी इस पूरे मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी बेटी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस मामले में 12 ठिकानों में छापेमारी की । यह कार्रवाई केरल उच्च न्यायालय के सीएमआऱएल मामले में ईडी की जांच को रद्द करने से इनकार करने के बाद आया। पूरा मामला यह है कि खर्चों की आड़ में सीएमआरएल से विभिन्न व्यक्तियों को पैसा भेजा गया।
यह कार्रवाई उनकी बेटी टी.वीणा की बंद कम्पनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशन को कथित तौर पर मासिक भुगतान से जुड़ी है। आरोप है कि 2017 से 2021 के बीच एक निजी माइनिंग कंपनी सीएमआरएल से कंपनी को बिना किसी ठोस सेवा के भारी मासिक भुगतान मिला।
इस मामले पर आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ ईडी की छापेमारी इस बात का परिणाम है कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों को निशाना बनाने और लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
