द इंडियन व्यू

केन्द्रीय मंत्रियों ने कल्याण सिंह की पुण्यतिथि दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।अमित शाह ने एक्स पर…

Ragwendra P Singh
August 21, 2026
2 min read
केन्द्रीय मंत्रियों ने कल्याण सिंह की पुण्यतिथि दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।अमित शाह ने एक्स पर कहा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। उत्तर प्रदेश में अपराध-मुक्त प्रशासन की शुरुआत करके, कल्याण सिंह ने राज्य में सुशासन को धरातल पर उतारने का काम किया। अपने सिद्धांतों के लिए सत्ता का त्याग करने वाले बाबूजी ने यह साबित कर दिया कि उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। संगठन से लेकर सरकार तक, उनका संपूर्ण जीवन हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है।"राजनाथ सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के एक सशक्त स्तंभ और सिद्धांतवादी नेता थे, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को स्थापित करने और उसे जन-जन तक पहुँचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया।केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के सूत्रधार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। राष्ट्र की प्रगति के प्रति समर्पण और समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए 'बाबू जी' सदैव याद किए जाएंगे।केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारितामंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि ‘पद्म विभूषण’ सामाजिक सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति आपका समर्पित जीवन सबके लिए अनुकरणीय है। समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए किए गए आपके प्रयास भावी पीढ़ियों को भी सदैव प्रेरित करेंगे।केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटनमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…