द इंडियन व्यू

केन्द्र सरकार ने सीजेपी की मांगे मानी, छात्रों ने की आंदोलन खत्म करने की घोषणा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शिक्षा सुधारों के लिए जंतर-मंतर और देशभर में आंदोलन कर रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) की सभी मांगे शनिवार को स्वीकार कर ली। इसके साथ ही सीजेपी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। साथ ही सरकार…

Ragwendra P Singh
July 25, 2026
2 min read
केन्द्र सरकार ने सीजेपी की मांगे मानी, छात्रों ने की आंदोलन खत्म करने की घोषणा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शिक्षा सुधारों के लिए जंतर-मंतर और देशभर में आंदोलन कर रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) की सभी मांगे शनिवार को स्वीकार कर ली। इसके साथ ही सीजेपी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। साथ ही सरकार ने कहा है कि शिक्षा सुधारों को लेकर सीजेपी टीम के साथ आने वाले हफ्तों में मिलकर काम करेगी।

 

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने आज केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और डॉ जितेंद्र सिंह के साथ दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में बातचीत की। बातचीत के बाद चारों ने मिलकर एक साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

 

इसमें केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि सरकार ने छात्रों की मांगों को सहानुभूतिपूर्वक माना और स्वीकार किया है। मुआवजे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार उनकी स्थिति के प्रति संवेदनशील है और नियमों के अनुसार जितना अधिक संभव होगा, उतना मुआवजा दिया जाएगा।

 

सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने प्रेस वार्ता में बताया कि सीजेपी की पहली मांग धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा था जो हो चुका है। दूसरी मांग हमारी यह थी कि दिल्ली और भाजपा शासित राज्यों में 20 तारीख के बाद हुए आंदोलन में जितनी भी एफआईआर दर्ज हुई है, उन्हें वापस लिया जाए। सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है और यह भी सहमति बनी है कि दर्ज हो चुकी सभी एफआईआर 3 से 4 दिनों के भीतर हमारे साथ साझा की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने हमें यह आश्वासन दिया है कि भविष्य में सीजेपी की टीम के खिलाफ आंदोलन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होगी। सीजेपी सरकार के साथ अपनी मांगों का एक ड्रॉफ्ट साझा करेगी और मंगलवार को इस पर सरकार की ओर से लिखित गारंटी दी जाएगी।

 

सीजेपी के दोनों प्रवक्ताओं ने बताया कि सरकार ने नीट परीक्षा के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग को भी स्वीकार कर लिया है। चार सप्ताह के भीतर शिक्षा क्षेत्र में रिफॉर्म के साथ सरकार के साथ दोबारा बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आज मिले आश्वासन के बाद हम अपना आंदोलन वापस लेते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…