केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी, कहा- 'आप' कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे भाजपाई
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया जा रहा है। इसे लेकर केजरीवाल ने…

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया जा रहा है। इसे लेकर केजरीवाल ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है।
चिट्ठी में केजरीवाल ने कुछ मांगे भी रखी हैं। चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा कि नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिस वालों को तुरंत सस्पेंड किया जाए। हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
यहां बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा एक फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट के माध्यम से भाजपा पर आरोप लगाए गए। पोस्ट में लिखा गया कि भाजपा के गुंडे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रचार करने से रोकने के लिए लगातार जानलेवा हमला कर रहे हैं। पत्रकारों पर भी हमला हो रहा है। भाजपा हिंसा के दम पर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन दिल्ली के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, वे झाड़ू का बटन दबाकर उन्हें बुरी तरह पराजित करेंगे।
वहीं, एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा, लीजिए। अमित शाह को गाना गाते हुए और नाचते हुए देश के युवाओं से भी डर लगने लगा है। जब किसी सत्ता को युवाओं से डर लगने लगे, तो ये इस बात के लक्षण होते हैं कि ये सत्ता के आखिरी दिन हैं।
नई दिल्ली विधानसभा सीट जहां चौथी बार अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं। इनके सामने भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। तीनों पार्टी के प्रत्याशी दावा कर रहे हैं कि जीत उनकी होनी तय है। 5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। 8 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर परिणाम आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
