केजरीवाल जी 2025 आ गया, आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? : राहुल गांधी
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की सियासत में इन दिनों यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यमुना को साफ करने के लिए दिल्ली की जनता से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक और मौका…

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की सियासत में इन दिनों यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यमुना को साफ करने के लिए दिल्ली की जनता से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक और मौका मांग रहे हैं, जिसके बाद से कांग्रेस और भाजपा उन पर हमलावर हैं।
इसी बीच गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यमुना किनारे पहुंचकर लोगों से बात की और अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि अब तो 2025 आ गया, आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, केजरीवाल जी, अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतजार कर रही है!
इस पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में राहुल गांधी लोगों से चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में केजरीवाल ने वादा किया था कि वह यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे, लेकिन अब तक यह वादा अधूरा है। 2025 आ चुका है और इस ऐलान को पांच साल हो चुके हैं, लेकिन केजरीवाल ने यमुना की सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।
राहुल गांधी ने वीडियो में यमुना में बढ़ते कचरे और प्रदूषण के बारे में बात करते हुए कहा कि यमुना के पानी में गंदगी बढ़ गई है और इसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल ने यमुना की सफाई को केवल एक जुमला बना दिया है, जो जनता से वोट बटोरने का एक तरीका बनकर रह गया है।
राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की, जिन्होंने बताया कि पहले बहुत लोग यमुना में स्नान करने आते थे, लेकिन अब पानी की गंदगी के कारण बहुत कम लोग यहां आते हैं। लोगों का कहना था कि अब यहां के पानी में नहाना बहुत खतरनाक हो गया है, क्योंकि यह गंदा और प्रदूषित हो चुका है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, हमें यमुना को सिर्फ एक जल निकाय के रूप में नहीं, एक जीवित प्राणी के रूप में देखना होगा। हमें उसकी इज्जत करनी होगी। जब सरकार ने यमुना को उसके हाल पर छोड़ दिया है तब हमें मिलकर उसकी स्थिति में बदलाव के लिए कदम बढ़ाना होगा।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर उनके पास यमुना की सफाई के लिए कोई सुझाव हो, तो वह उन्हें भेजें। पोस्ट के साथ सुझाव भेजने के लिए राहुल गांधी ने एक लिंक भी शेयर किया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
