केजरीवाल के झूठे वादों से दिल्ली की जनता हो गई त्रस्त : राजकुमार आनंद
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के बीच नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। पटेल नगर से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार आनंद की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) के कई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा का…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के बीच नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। पटेल नगर से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार आनंद की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) के कई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर राजकुमार आनंद ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के झूठे वादों से दिल्ली की जनता त्रस्त हो गई है।
भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार आनंद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, अरविंद केजरीवाल के बहाने और झूठे वादों से लोग परेशान हैं, इसलिए दिल्ली की जनता अब परिवर्तन चाहती है। इसी के चलते आज आप के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
उन्होंने बताया कि आज आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद प्रत्याशी समेत कई कार्यकर्ता भाजपा शामिल हुए हैं। वह भाजपा की विचारधारा से प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने आप का साथ छोड़ दिया है।
आप छोड़ भाजपा में शामिल हुए मनोज कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में काफी अंतर है। उन्होंने सत्ता में आने से पहले कुछ और वादे किए थे, मगर अब वह कुछ और कर रहे हैं। मैं यही कहूंगा कि केजरीवाल एक ऐसी शख्सियत हैं, जो खुले मंच पर अपने बच्चों की कसम खाते हैं और बाद में वह उनके साथ हाथ मिला लेते हैं, जिन्हें हटाकर ही वह सत्ता में आए थे। इसलिए हम उनकी विचारधारा से सहमत नहीं थे और आज भाजपा में शामिल हो गए।
उन्होंने कहा कि मैं भाजपा की विचारधारा से सहमत होकर ही पार्टी में शामिल हुआ हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बन रहा है। हमारा यही लक्ष्य है कि दिल्ली से आप के कुशासन का खात्मा किया जाए।
बता दें कि पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,01,703 मतदाता हैं, जिनमें से 1,08,977 पुरुष और 92,693 महिला मतदाता हैं। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
