केजरीवाल के चहेते क्या चौथी बार ग्रेटर कैलाश से दर्ज करेंगे जीत, जानें सौरभ भारद्वाज का सियासी सफर
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में ग्रेटर कैलाश सीट से मंत्री सौरभ भारद्वाज चौथी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सौरभ भारद्वाज आम आदमी पार्टी के प्रमुख और प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। भारद्वाज की पहचान एक राजनीतिक…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में ग्रेटर कैलाश सीट से मंत्री सौरभ भारद्वाज चौथी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सौरभ भारद्वाज आम आदमी पार्टी के प्रमुख और प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। भारद्वाज की पहचान एक राजनीतिक नेता के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक सशक्त मंत्री और अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी के रूप में है।
सौरभ भारद्वाज का जन्म 12 दिसंबर 1979 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में ही प्राप्त की। इसके बाद गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से 2003 में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 2011 में उस्मानिया विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक की डिग्री भी पूरी की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत जॉनसन कंट्रोल्स इंडिया और इन्वेंसिस जैसी कंपनियों में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में की थी। उनकी विशेषज्ञता माइक्रोचिप और कोडिंग के क्षेत्र में थी।
भारद्वाज का राजनीतिक करियर साल 2011 में जन लोकपाल आंदोलन के दौरान उस वक्त शुरू हुआ, जब उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और केजरीवाल के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया। आम आदमी पार्टी के गठन के समय से ही वह अरविंद केजरीवाल के साथ रहे, यही वजह है कि साल 2013 में सौरभ भारद्वाज को पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ग्रेटर कैलाश सीट से टिकट दिया और वह जीत दर्ज करने में सफल रहे।
सौरभ भारद्वाज अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 49-दिवसीय सरकार का हिस्सा बने, जहां उन्हें कई महत्वपूर्ण मंत्रालय जैसे खाद्य एवं आपूर्ति, परिवहन, पर्यावरण, और सामान्य प्रशासन जैसे विभागों की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद 2015 और 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें ग्रेटर कैलाश से उम्मीदवार बनाया और वह जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। भारद्वाज को दिल्ली जल बोर्ड का अध्यक्ष भी बनाया गया था, हालांकि बाद में यह पद आतिशी को दे दिया गया था।
वह चुनाव आयोग द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम मशीन को हैक करने का दावा करने के लिए भी चर्चा में आए थे, हालांकि चुनाव आयोग ने बाद में इसे खारिज कर दिया। भारद्वाज पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर विपक्षी दलों के खिलाफ लगातार मुखर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा की कई समितियों में वह शामिल रहे और हर मुद्दे पर उन्होंने बुलंद आवाज के साथ पार्टी का पक्ष रखा। साल 2023 में जब पार्टी के कई नेता जेल गए, तब भारद्वाज को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। शराब नीति विवाद के दौरान अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने मिलकर सरकार और पार्टी को संभाला था।
सौरभ भारद्वाज एक बार फिर ग्रेटर कैलाश से चुनावी मैदान में हैं, जहां वह एक बार फिर अपने समर्थकों से भारी समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ग्रेटर कैलाश की जनता इस बार उन्हें कितना समर्थन देती है
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
