केकेआर के सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे ऑटिस गिब्सन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज ऑटिस गिब्सन को आईपीएल 2025 के लिए अपना सहायक कोच बनाया है। वह रयान टेन डेशकाटे की जगह लेंगे, जो भारत के सहायक कोच हैं। गत विजेता केकेआर ने हाल ही में अजिंक्य रहाणे…

कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज ऑटिस गिब्सन को आईपीएल 2025 के लिए अपना सहायक कोच बनाया है। वह रयान टेन डेशकाटे की जगह लेंगे, जो भारत के सहायक कोच हैं। गत विजेता केकेआर ने हाल ही में अजिंक्य रहाणे को अपना नया कप्तान और वेंकटेश अय्यर को उपकप्तान बनाया था।

पिछले साल के उनके मेंटॉर गौतम गंभीर और तेज गेंदबाजी कोच मोर्न मॉर्कल भी भारतीय टीम से जुड़ चुके हैं, जबकि खिताब जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर भी अब पंजाब किंग्स के साथ हैं।
केकेआर ने ड्वेन ब्रावो को अपना मेंटॉर बनाया था। टीम के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित हैं, जबकि बी अरूण, चार्ल क्रो और नेथन लीमॉन कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य हैं।
गिब्सन संन्यास लेने के बाद कोचिंग कर रहे हैं। 2007 में वह इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच थे। इसके बाद वह वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच बने। इसके बाद वह फिर से इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच बने और फिर इसी भूमिका में बांग्लादेश टीम के साथ गए। वह कई फ्रेंचाइजी लीग में भी कोचिंग कर चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
