केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में अभिषेक नायर शामिल
हाल ही में टीम इंडिया के सहायक कोच पद से हाल ही में हटाए गए अभिषेक नायर आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हो गए। इस आईपीएल फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इसका ऐलान किया, लेकिन उनकी भूमिका और पद की…

हाल ही में टीम इंडिया के सहायक कोच पद से हाल ही में हटाए गए अभिषेक नायर आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हो गए। इस आईपीएल फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इसका ऐलान किया, लेकिन उनकी भूमिका और पद की जानकारी साझा नहीं की है।

केकेआर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अभिषेक नायर, घर वापसी पर आपका स्वागत है।’’ नायर 2024 में जब टीम ने अपने आईपीएल खिताब के 10 साल के सूखे को खत्म किया था, तब सहायक कोच और मेंटोर थे।
उन्होंने केकेआर अकादमी में खिलाड़ी विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। केकेआर ने पहले की एक पोस्ट में खुलासा किया था कि वह सहायक कोच के रूप में वापसी कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही इसे ‘एक्स’ से हटा दिया। भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के करीबी नायर जुलाई 2024 में राष्ट्रीय टीम के कोचिंग सदस्यों में शामिल हुए थे।
केएल राहुल, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के साथ अपने काम के लिए प्रशंसा अर्जित करने के बावजूद टीम इंडिया के पिछले साल के अंत में टेस्ट क्रिकेट में निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा के बाद बीसीसीआई ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया।
बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की श्रृंखला में बोर्ड ने सीतांशु कोटक को बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया था। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 की अभूतपूर्व हार का सामना करना पड़ा। टीम को इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 1-3 से शिकस्त मिली।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
