द इंडियन व्यू

केकेआर के खिलाफ हार, राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने बताई वजह

राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 के दूसरे मैच में हार मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद राजस्थान को कोलकाता नाइट राइडर्स से हार मिली। हार की असल वजह क्या रही? इसके बारे में कप्तान रियान पराग ने बताया है। साभार :…

Ragwendra P Singh
March 27, 2025
2 min read
केकेआर के खिलाफ हार, राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने बताई वजह

राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 के दूसरे मैच में हार मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद राजस्थान को कोलकाता नाइट राइडर्स से हार मिली। हार की असल वजह क्या रही? इसके बारे में कप्तान रियान पराग ने बताया है।

साभार : गूगल

फिंगर इंजरी के चलते संजू सैमसन फील्ड पर नहीं उतरते। ऐसे में रियान पराग कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, वे दोनों मैच हार चुके हैं। इस मैच को लेकर रियान पराग ने कहा कि टीम 20 रन शॉर्ट थी। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "170 वास्तव में एक अच्छा स्कोर हो सकता था, यही हमारा लक्ष्य था। मैं व्यक्तिगत रूप से यहां के विकेट को जानते हुए थोड़ा जल्दबाजी में था। 20 रन हम पीछे रह गए।

यही योजना थी, क्विंटन डिकॉक को जल्दी आउट करना, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए, हमने बीच के ओवरों में बहुत सारी योजनाएं बनाईं। उसने वास्तव में अच्छा खेला, इसलिए उनको बधाई।" डिकॉक ने 61 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली। इस मैच में रियान पराग नंबर 3 पर उतरे। क्या वे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करके खुश हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "पिछले साल, टीम चाहती थी कि मैं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करूं, मैं ऐसा करके खुश था।

इस साल, वे चाहते हैं कि मैं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करूं, इसलिए मुझे जहां भी टीम चाहती है, वहां बल्लेबाजी करने के लिए प्रोफेशनल होना चाहिए, इसलिए मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।" टीम को लेकर उन्होंने कहा, "पिछले साल की तुलना में इस साल हमारी टीम युवा है। यह पूरे मैच के लिए एक साथ आने के बारे में है। हम छोटे चरणों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

अब समय आ गया है कि हम एक अच्छा मैच खेलें और परिणाम हमारे पक्ष में होंगे। हम सीख लेते हैं, हम अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं, हम पक्का करते हैं कि हम उन्हें दोबारा ना दोहराएं और चेन्नई के लिए एक नई मानसिकता के साथ वापस आएं।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।