द इंडियन व्यू

केएसीसी की जीत मे सैफुल का आतिशी शतक

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच सैफुल (107) के आतिशी शतक से केएसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट बड्डीज क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया। एनईआर स्टेडियम पर क्रिकेट बड्डीज ने…

Ragwendra P Singh
December 14, 2025
1 min read
केएसीसी की जीत मे सैफुल का आतिशी शतक

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच सैफुल (107) के आतिशी शतक से केएसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट बड्डीज क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया।

एनईआर स्टेडियम पर क्रिकेट बड्डीज ने निर्धारित ओवर में 5 विकेट पर 182 रन का स्कोर बनाया। नूर ने 30 गेंदों पर 6 चौके से 43 रन जबकि सोनू स्वरुप ने 34, फखरुजमां ने 33 व जमाल काजिम ने 31 रन जोड़े।

केएसीसी से एसपी यादव, सैफुल, सबीर व मो.शरीफ को 1-1 विकेट मिले। जवाब में केएसीसी ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बनाते हुए जीत अपने नाम की।

सलामी बल्लेबाज सैफुल ने 47 गेंदों पर 9 चौके व 7 छक्के से 107 रन की तेज शतकीय पारी खेली। जीत में जीशान अजहर ने 37 व संदीप छाबड़ा ने 18 रन का योगदान दिया। क्रिकेट बड्डीज से इमरान खान, जयदेव बिष्ट, अविनाश श्रीवास्तव व अरविंद मिश्रा को 1-1 विकेट की सफलता मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।