केएल राहुल और आथिया शेट्टी की बेटी का नाम इवारा विपुला राहुल
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। इस स्टार कपल ने अपने बेटी का नाम इवारा विपुला राहुल रखा है। KL Rahul👑 (@klrahul) Athiya Shetty (@athiyashetty) आथिया ने इंस्टाग्राम पर…

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। इस स्टार कपल ने अपने बेटी का नाम इवारा विपुला राहुल रखा है।

आथिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा- इवारा संस्कृत मूल का एक शब्द - जिसका अर्थ है भगवान का उपहार। इवारा का मिडिल नाम विपुला उनकी नानी के सम्मान में रखा गया और राहुल उनके पिता की निशानी केएल राहुल के नाम पर रखा गया।

आथिया ने अपने पति केएल राहुल के जन्मदिन पर बेटी के नाम का खुलासा किया। केएल राहुल 18 अप्रैल को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने आईपीएल 2025 के पहले सप्ताह में अपनी बेटी के जन्म का स्वागत किया।
24 मार्च को आथिया ने इवारा को जन्म दिया था। राहुल ने अपने बच्चे के जन्म की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन के पहले मैच में नहीं खेला था। केएल राहुल के प्रदर्शन पर गौर करें तो आईपीएल 2025 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।

राहुल ने मौजूदा आईपीएल के 5 मैचों में दो अर्धशतकों से 238 रन बनाए। उनकी औसत 59.50 की रही जबकि स्ट्राइक रेट 154.55 का रहा। राहुल का मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन रहा, जो उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 10 अप्रैल 2025 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बनाए थे।
केएल राहुल ने आईपीएल करियर में कुल 137 मैच खेले, जिसमें चार शतक और 39 अर्धशतकों की मदद से 4921 रन बनाए। आईपीएल करियर में उनकी औसत 45.99 की रही जबकि स्ट्राइक रेट 135.45 का रहा। राहुल को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
