केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट का मुख्य ड्रा सोमवार से
लखनऊ। केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के मुकाबलों की शुरुआत सोमवार से होगी। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में डा.केएल गर्ग चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से गोमतीनगर विजयंत…
लखनऊ। केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के मुकाबलों की शुरुआत सोमवार से होगी।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में डा.केएल गर्ग चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से गोमतीनगर विजयंत खंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर आयोजित टूर्नामेंट में बालक एकल के मुख्य ड्रा के वरीय खिलाड़ियों की जारी कर दी गई।
इसमें उत्तर प्रदेश के रोहिन राज को शीर्ष वरीयता दी गई है। वहीं यूपी के मेहर एस.खोसला को दूसरी, अनुज कुमार को तीसरी, अग्रिम साहू को चौथी, पश्चिम बंगाल के प्रगोष्पमा गायेन को पांचवी, उत्तर प्रदेश के अंश सक्सेना को छठीं, यश पटेल को सातवीं व पश्चिम बंगाल के लवम मखारिया को आठवीं वरीयता दी गई है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथि अतुल कुमार गुप्ता (सेवानिवृत्त आईएएस, पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन) के करकमलों द्वारा किया जाएगा। दूसरी ओर आज समाप्त हुए क्वालीफाइंग राउंड से उत्तर प्रदेश के अभ्युदय, देवांश, अणर्व, अनय, मन्नान, कबीर, हसन और हरीश ने मुख्य ड्रा में जगह बना ली। मुख्य ड्रा के मुकाबले 7 से 11 अप्रैल तक खेले जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
