केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 टेनिस टूर्नामेंट में खेले गए क्वालीफाइंग मैच
लखनऊ। केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 टेनिस टूर्नामेंट में शनिवार को क्वालीफाइंग राउंड में जीत से उत्तर प्रदेश के अभ्युदय, देवांश, अणर्व, अनय व मन्नान ने बालक अंडर-18 के क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। टूर्नामेंट…
लखनऊ। केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 टेनिस टूर्नामेंट में शनिवार को क्वालीफाइंग राउंड में जीत से उत्तर प्रदेश के अभ्युदय, देवांश, अणर्व, अनय व मन्नान ने बालक अंडर-18 के क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के मैच 7 से 11 अप्रैल तक खेले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में डा.केएल गर्ग चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से गोमतीनगर विजयंत खंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर आयोजित टूर्नामेंट में बालक अंडर-18 क्वालीफाइंग राउंड के प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए।
इसमें अभ्युदय (उत्तर प्रदेश) ने दिव्याश (उत्तर प्रदेश) को 6-3, 6-0 से, देवांश (उत्तर प्रदेश) ने समर्थ (उत्तर प्रदेश) को 6-4, 7-5 से, अणर्व (उत्तर प्रदेश) ने स्वस्तिक (उत्तर प्रदेश) को 7-5, 6-1 से, अनय (उत्तर प्रदेश) ने शौर्य (उत्तर प्रदेश) को 6-2, 6-2 से और मन्नान ने आदित्य (उत्तर प्रदेश) को 4-6, 6-3, 7-6 (10-6) से शिकस्त दी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
