केंद्रीयमंत्री राजीव रंजन सिंह पांच जनवरी को तेलंगाना में देश के पहले उष्णकटिबंधीय आरएएस आधारित स्मार्ट ग्रीन रेनबो ट्राउट फार्म का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली : केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह पांच जनवरी को तेलंगाना में देश के पहले व्यावसायिक-स्तरीय उष्णकटिबंधीय आरएएस आधारित स्मार्ट ग्रीन एक्वाकल्चर फार्म एंड रिसर्च…

नई दिल्ली : केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह पांच जनवरी को तेलंगाना में देश के पहले व्यावसायिक-स्तरीय उष्णकटिबंधीय आरएएस आधारित स्मार्ट ग्रीन एक्वाकल्चर फार्म एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट और अत्याधुनिक रेनबो ट्राउट सुविधा का उद्घाटन करेंगे। यह फार्म हैदराबाद की जलवायु में पहली बार सफलतापूर्वक सालभर रेनबो ट्राउट उत्पादन संभव बनाने वाला देश का पहला वाणिज्यिक मॉडल है, जो प्रजाति-पालन में जलवायु की बाधा की धारणा को तकनीक-आधारित समाधान से बदल देगा ।
केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के अनुसार, उद्घाटन पांचजनवरी को हैदराबाद में होने वाली सामान्य निकाय बैठक के बाद होगा। यह परियोजना रंगा रेड्डी जिले के कंदुकुर मंडल में स्थित है, जिसे स्मार्ट ग्रीन एक्वाकल्चर लिमिटेड ने भारत के पहले वाणिज्यिक-स्तरीय उष्णकटिबंधीय आरएएस आधारित रेनबो ट्राउट एक्वाकल्चर फार्म एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित किया है। यह केंद्र युवाओं को उन्नत एक्वाकल्चर, ऑटोमेशन, बायो-सिक्योरिटी और नियंत्रित जैविक प्रणालियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी करेगा।
केंद्र सरकार ने 2015 से मत्स्य और एक्वाकल्चर क्षेत्र में 38,572 करोड़ रुपये के संचयी निवेश को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत या घोषित किया है। ठंडे पानी की मत्स्य पालन गतिविधियां उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम जैसे हिमालयी एवं पर्वतीय राज्यों में तेजी से उच्च-संभावना वाले उप-क्षेत्र के रूप में उभर रही हैं।
मत्स्य विभाग ने बर्फ से पोषित जल संसाधनों का उपयोग करते हुए रेनबो ट्राउट हैचरी नेटवर्क का विस्तार किया है और 14 लाख ट्राउट बीज का वार्षिक उत्पादन हासिल किया है। इसी क्रम में उत्तराखंड ने जीवंत ग्राम योजना के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के साथ समझौता ज्ञापन कर सीमावर्ती गांवों में ट्राउट आपूर्ति सुनिश्चित की है।
इसके अलावा, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ठंडे पानी के मत्स्य पालन क्लस्टर के विकास को अधिसूचित किया है। सरकार आरएएस, प्रजाति विविधीकरण, क्षमता निर्माण और बुनियादी ढांचा विस्तार के माध्यम से क्षेत्र को तकनीक-संचालित और बाजार-उन्मुख पारिस्थितिकी तंत्र में बदलने पर जोर दे रही है।
----------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
