द इंडियन व्यू

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की बिहार की खुशबू से बात, साइंस की पढ़ाई करने में देंगे साथ

नई दिल्ली केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को बिहार की रहने वाली एक छात्रा से बात की। यह छात्रा साइंस की पढ़ाई करने की इच्छुक है और डॉक्टर बनना चाहती है। हालांकि अच्छे नंबर लाने के बावजूद छात्रा को…

Ragwendra P Singh
March 16, 2025
2 min read
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की बिहार की खुशबू से बात, साइंस की पढ़ाई करने में देंगे साथ

नई दिल्ली केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को बिहार की रहने वाली एक छात्रा से बात की। यह छात्रा साइंस की पढ़ाई करने की इच्छुक है और डॉक्टर बनना चाहती है। हालांकि अच्छे नंबर लाने के बावजूद छात्रा को साइंस लेने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बिहार की इस छात्रा से बात करके उसे आश्वस्त किया है कि उसका दाखिला साइंस की कक्षा में होगा और डॉक्टर बनने का सपना भी साकार होगा।

इस छात्रा का नाम खुशबू है और वह बिहार के दानापुर इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कहना है कि बिहार के दानापुर की खुशबू के साथ अब पढ़ाई में कोई भेदभाव नहीं होगा। वह अपनी पसंद के विषय में पढ़ाई कर सकेगी। दरअसल, 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद खुशबू को उसके परिजनों ने आगे की पढ़ाई विज्ञान के विषयों से करने की अनुमति नहीं दी। खुशबू का दाखिला आर्ट्स के विषयों में कराया गया।

खुशबू के अनुसार, उसने मैट्रिक की परीक्षा में 399 अंक प्राप्त किए, फिर भी उसे आर्ट्स के विषयों में नामांकित करा दिया गया। दरअसल, परीक्षा से पहले खुशबू के माता-पिता ने उससे वादा किया था कि यदि वह 400 अंक लाती है तो वे उसका दाखिला विज्ञान में करवाएंगे। खुशबू 399 अंक लाने में सफल रही है, बावजूद इसके उसका दाखिला विज्ञान की जगह आर्ट्स में करा दिया गया। इसका खुलासा खुद खुशबू ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में किया था।

रविवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुशबू से कहा, “मन लगाकर पढ़ो। नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और नीतीश कुमार की बिहार सरकार दोनों पढ़ाएंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भारत की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।” खुशबू से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस पूरे मामले पर बातचीत की है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने उसे आगे की पढ़ाई का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार विज्ञान के विषयों में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई स्तर पर विभिन्न योजनाएं भी चला रही है। इसका उद्देश्य विज्ञान जैसे विषयों में छात्राओं की रुचि को बढ़ावा देना है। इसके लिए देश के कई आईआईटी संस्थान महत्वपूर्ण पहल भी कर चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…