केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने गहरे समुद्र मिशन के वैज्ञानिकों को किया सम्मानित
नई दिल्ली : केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने गहरे समुद्र मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को सोमवार को पृथ्वी भवन में आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया। ये सभी…

नई दिल्ली : केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने गहरे समुद्र मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को सोमवार को पृथ्वी भवन में आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया। ये सभी वैज्ञानिक गणतंत्र दिवस परेड 2026 में भारत सरकार के विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार गहरे समुद्र मिशन की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में मंत्रालय ने वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के सम्मान में कार्यक्रम और भोज का आयोजन किया। इस दौरान डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि वैज्ञानिकों की सतत मेहनत, शोध और नवाचार ने भारत को गहरे समुद्र अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर सशक्त पहचान दिलाई है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन ने संदेश के माध्यम से वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को पहली बार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय को गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना मंत्रालय के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने बताया कि पिछले 19 वर्षों में मंत्रालय ने मौसम पूर्वानुमान, जलवायु सेवाओं, महासागर एवं ध्रुवीय अनुसंधान तथा भू-विज्ञान के क्षेत्र में देश की क्षमताओं को मजबूत किया है।
सम्मानित वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए गहरे समुद्र मिशन के उद्देश्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा सहित जैव-प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, स्टार्टअप क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
