केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज संविधान हत्या दिवस पर दिल्ली में 'लोकतंत्र अमर रहे यात्रा' को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली : देश में आपातकाल लागू होने के 50 साल पूर्ण होने पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आज 'संविधान हत्या दिवस' मनाया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 'लोकतंत्र अमर रहे यात्रा' को…

नई दिल्ली : देश में आपातकाल लागू होने के 50 साल पूर्ण होने पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आज 'संविधान हत्या दिवस' मनाया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 'लोकतंत्र अमर रहे यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। यह आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और दिल्ली सरकार मिलकर कर रहे हैं। यह जानकारी संस्कृति मंत्रालय ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर दी दी।
यह यात्रा संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और आपातकाल से मिली सीख के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए देशभर का भ्रमण करेगी। अमित शाह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खास तौर पर मौजूद रहेंगे। यह जानकारी मंगलवार को संस्कृति मंत्रालय ने दी। इस दौरान स्टेडियम में भारतीय लोकतंत्र पर विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि आपातकाल की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आधी रात आकाशवाणी पर की थी। आपातकाल भारत के स्वतंत्रता के बाद के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है। इस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया। प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई। लोकतांत्रिक संस्थाओं का गला घोंट दिया गया।पिछले साल केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में अधिसूचित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
