द इंडियन व्यू

केंद्र सरकार ने पुणे मेट्रो फेज 2 की लाइन 4 और 4ए को दी मंजूरी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पुणे मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2 के तहत लाइन-4 (खराड़ी-हडपसर-स्वारगेट-खड़कवासला) और लाइन-4 ए (नल स्टॉप-वारजे-मानिक बाग) को…

Ragwendra P Singh
November 26, 2025
2 min read
केंद्र सरकार ने पुणे मेट्रो फेज 2 की लाइन 4 और 4ए को दी मंजूरी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पुणे मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2 के तहत लाइन-4 (खराड़ी-हडपसर-स्वारगेट-खड़कवासला) और लाइन-4 ए (नल स्टॉप-वारजे-मानिक बाग) को मंजूरी दे दी।केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार, दोनों कॉरिडोर कुल 31.636 किमी लंबे होंगे और इनमें 28 एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे। परियोजना पांच वर्ष में पूरी की जाएगी और इसकी अनुमानित लागत 9,857.85 करोड़ रुपये होगी। इसके लिए भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार और बाहरी वित्तीय एजेंसियां संयुक्त रूप से धन उपलब्ध कराएंगी। लाइन 4 और 4ए पुणे की कम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान का हिस्सा हैं और खराडी बाइपास, नाल स्टॉप (लाइन 2) तथा स्वारगेट (लाइन 1) पर इंटरचेंज बनाया जाएगा। हडपसर रेलवे स्टेशन पर भी इंटरचेंज होगा और इसे लोनी कालभोर व ससवड रोड की ओर भविष्य के प्रस्तावित कॉरिडोर से भी जोड़ा जाएगा।यह मेट्रो लाइन आईटी पार्क, औद्योगिक क्षेत्रों, व्यापारिक जोन, शिक्षण संस्थानों और घनी आबादी वाले इलाकों को जोड़ेंगी। सोलापुर रोड, मगरपट्टा रोड, सिंहगद रोड, करवे रोड और मुंबई बेंगलुरु राजमार्ग जैसे व्यस्त मार्गों पर यातायात दबाव कम होगा और सुरक्षित, हरित और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। इसके बनने के बाद दैनिक यात्रियों का संयुक्त अनुमान 2028 में 4.09 लाख, 2038 में 7 लाख, 2048 में 9.63 लाख और 2058 में 11.70 लाख से अधिक होगा। लाइन 4 पर 2028 में 3.23 लाख से बढ़कर 2058 में 9.33 लाख यात्रियों द्वारा यात्रा करने का अनुमान है, जबकि लाइन 4ए पर 2028 में 85,555 से बढ़कर 2058 में 2.41 लाख यात्रियों के यात्रा करने की संभावना है।परियोजना का क्रियान्वयन महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। सर्वे, डिजाइन और अन्य पूर्व निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं। इस मंजूरी से पुणे मेट्रो नेटवर्क 100 किमी के लक्ष्य के करीब पहुंच जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…