द इंडियन व्यू

केंद्र सरकार की नीतियों से देश आर्थिक संकट में: जयराम रमेश

नई दिल्ली : कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आर्थिक नीतियों में विफल रहने और लगातार बढ़ती महंगाई दर के कारण देश को भीषण आर्थिक संकट में धकेलने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि जब अर्थव्यवस्था के सारे बुनियादी संकेतक ‘रेड…

Ragwendra P Singh
July 15, 2026
2 min read
केंद्र सरकार की नीतियों से देश आर्थिक संकट में: जयराम रमेश

नई दिल्ली : कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आर्थिक नीतियों में विफल रहने और लगातार बढ़ती महंगाई दर के कारण देश को भीषण आर्थिक संकट में धकेलने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि जब अर्थव्यवस्था के सारे बुनियादी संकेतक ‘रेड अलर्ट’ पर हैं, तब सरकार जनता का ध्यान भटकाने और आंकड़े छिपाने में व्यस्त है।

 

पार्टी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बुधवार को एक्स पर एक अखबार में छपे लेख का हवाला देते हुए लिखा कि 44 महीने में सबसे भीषण थोक महंगाई (9.87%) दर्ज हुई है, ईंधन‑बिजली में 27.4% की बढ़ोतरी हुई है और इस बार खेती की बुवाई तीन साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर रही है। आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से पस्त है, जबकि अन्नदाता सरकार की गलत नीतियों और मौसम की दोहरी मार से त्रस्त है।

 

रमेश ने आरोप लगाया कि महंगाई बढ़ने से उद्योगों की लागत भी बढ़ चुकी है और सरकार इसे नियंत्रित करने की बजाय भयावह आंकड़ों को छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि थोक महंगाई के नवीनतम आंकड़े मोदी सरकार की आर्थिक कुनीतियों और विफलता का उदाहरण है।

 

उन्होंने कहा कि जब देश का हर वर्ग त्राहि‑त्राहि कर रहा है, तब सरकार की प्राथमिकताएं आखिर हैं। केंद्र सरकार को 12 साल सरकार चलाने के बाद इस आर्थिक नाकामी का जवाब देना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…