द इंडियन व्यू

केंद्र ने बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए संपत्तियों की रेटिंग पर ड्राफ्ट मैनुअल किया जारी

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए संपत्तियों की रेटिंग के आकलन के लिए ड्राफ्ट मैनुअल रिलीज किया है। पिछले दशक के दौरान डिजिटलीकरण में तेजी से हुई वृद्धि ने दुनिया…

Ragwendra P Singh
May 14, 2025
2 min read
केंद्र ने बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए संपत्तियों की रेटिंग पर ड्राफ्ट मैनुअल किया जारी

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए संपत्तियों की रेटिंग के आकलन के लिए ड्राफ्ट मैनुअल रिलीज किया है।

पिछले दशक के दौरान डिजिटलीकरण में तेजी से हुई वृद्धि ने दुनिया भर में क्रांति ला दी है, जिसका असर अर्थव्यवस्था, इनोवेशन, विज्ञान और शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, सस्टेनेबिलिटी, शासन और जीवनशैली तक हर जगह देखने को मिला है।

संचार मंत्रालय के अनुसार, डिजिटल टेक्नोलॉजीज बिजनेस मॉडल, संस्थानों और पूरे समाज को मौलिक रूप से बदल रही हैं।

यह रेटिंग मैनुअल डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग एजेंसियों (डीसीआरए) द्वारा संपत्तियों की रेटिंग के लिए एक समान मूल्यांकन पद्धति को अपनाने में सक्षम बनाएगा।

यह संपत्ति प्रबंधकों (प्रॉपर्टी मैनेजर्स) को उनकी संपत्तियों में डिजिटल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर (डीसीआई) के निर्माण के लिए एक मानक संदर्भ भी प्रदान करेगा।

ट्राई के अनुसार, संपत्तियों का मूल्यांकन विनियमन में परिभाषित मापदंडों जैसे फाइबर रेडीनेस, मोबाइल नेटवर्क उपलब्धता, इन-बिल्डिंग सॉल्यूशन और वाई-फाई इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्विस परफॉर्मेंस आदि के आधार पर किया जाएगा।

फाइबर रेडीनेस का मतलब किसी बिल्डिंग या क्षेत्र में फाइबर ऑप्टिक इंटरनेट के लिए जरूरी सभी उपकरणों और इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता का मूल्यांकन से है।

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम डेटा खपत इमारतों के अंदर होती है और इसलिए इमारतों के अंदर डिजिटल कनेक्टिविटी विशेष रूप से 4जी और 5जी नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण हो गई है, जो हाई-स्पीड डेटा रेट को डिलिवर करने के लिए हाई-फ्रिक्वेंसी बैंड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दीवारों और बिल्डिंग मटीरियल की वजह से वे कम प्रभावी हो जाते हैं।

इमारतों के अंदर डिजिटल कनेक्टिविटी के मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक बड़े कदम के रूप में ट्राई ने सरकार को रेटिंग ऑफ बिल्डिंग और एरिया फॉर डिजिटल कनेक्टिविटी पर सिफारिशें प्रस्तुत कीं।

इन सिफारिशों का उद्देश्य किसी भी डेवलपमेंट एक्टिविटी के हिस्से के रूप में डिजिटल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर (डीसीआई) के सह-निर्माण के लिए एक इकोसिस्टम बनाना है।

प्राधिकरण ने कहा, बेहतर रेटिंग वाली संपत्ति अधिक यूजर्स, खरीदारों या निवेशकों को आकर्षित करेगी और इस तरह संपत्तियों का मूल्य बढ़ाएगी।

रेटिंग मैनुअल विनियमन के प्रावधानों के तहत डिजिटल कनेक्टिविटी का आकलन करने के लिए एक निष्पक्ष, पारदर्शी और मानकीकृत दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रक्चर्ड फ्रेमवर्क की तरह काम करेगा।

एक स्ट्रक्चर्ड रेटिंग सिस्टम संभावित किरायेदारों और खरीदारों को उनकी कनेक्टिविटी रेटिंग के आधार पर संपत्तियों की तुलना करने में सक्षम बनाता है और यह सुनिश्चित करता है कि वे बेस्ट डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर वाली लोकेशन को चुनें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारतीय ऑटो सेक्टर में नया धमाका: वॉल्वो कल लॉन्च करेगी अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV 'EX90', मिलेगी 608 किमी की रेंज

अभिषेक सिंह नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का बाजार तेजी से बदल रहा है और लग्जरी कार निर्माता कंपनियां इसमें लगातार नए दांव चल रही हैं। इसी कड़ी में, सुरक्षा और मजबूती के लिए दुनियाभर में मशहूर स्वीडिश वाहन…

'मेक इन इंडिया' को रक्षा क्षेत्र में बड़ा बूस्ट: रक्षा मंत्रालय ने निजी रक्षा उद्योगों के लिए सरकारी फायरिंग रेंज के उपयोग को दी आधिकारिक मंजूरी

सरिता त्रिपाठी | द इंडियन व्यू नई दिल्ली: भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एक ऐतिहासिक और…

स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट के इंजन में तकनीकी खराबी, नासा के आगामी चंद्र मिशन की योजनाओं पर पड़ सकता है भारी असर

अभिषेक सिंह टेक्सस से अंतरिक्ष में भेजे गए स्पेसएक्स के चौदहवें मानव रहित परीक्षण उड़ान के दौरान रॉकेट के प्रोपल्शन सिस्टम में अचानक आई विफलता ने नासा के बहुप्रतीक्षित आर्टेमिस चंद्र मिशन की समयसीमा को लेकर गंभीर…