द इंडियन व्यू

केंद्र ने झारखंड के महिला किसान उत्पादक समूह के 1.5 मीट्रिक टन आम्रपाली आम यूके भेजे

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने झारखंड के सिमडेगा जिले में महिलाओं द्वारा संचालित किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी) के आम्रपाली आमों की पहली वाणिज्यिक खेप यूनाइटेड किंगडम (यूके) भेजी है। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के…

Ragwendra P Singh
June 7, 2026
2 min read
केंद्र ने झारखंड के महिला किसान उत्पादक समूह के 1.5 मीट्रिक टन आम्रपाली आम यूके भेजे

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने झारखंड के सिमडेगा जिले में महिलाओं द्वारा संचालित किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी) के आम्रपाली आमों की पहली वाणिज्यिक खेप यूनाइटेड किंगडम (यूके) भेजी है।

 

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की पहल से 1.5 मीट्रिक टन आम्रपाली आम लंदन निर्यात किए गए हैं, जिससे महिला किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच मिली है। आमों की इस पहली खेप को 04 जून को कोलकाता से रवाना किया गया। खेप में शामिल आम सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड स्थित महिलाओं द्वारा संचालित बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से लिये गए।

 

मंत्रालय ने बताया कि एपीडा ने 05 मई को सिमडेगा जिले के किसान उत्पादक संगठनों, किसान उत्पादक कंपनियों और प्रगतिशील किसानों के लिए निर्यात उन्मुख क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें निर्यात मानकों, गुणवत्ता आवश्यकताओं और वैश्विक बाजार की संभावनाओं की जानकारी दी गई थी। इसके बाद एपीडा ने बेउरा एफपीसी और निर्यातक कंपनी के बीच संपर्क स्थापित कर निर्यात गुणवत्ता वाले आमों की खरीद सुनिश्चित कराई।

 

इससे किसान उत्पादक कंपनी सीधे निर्यात मूल्य श्रृंखला का हिस्सा बनी है। इससे जुड़े किसानों को घरेलू बाजार की तुलना में बेहतर मूल्य प्राप्त हुआ है। मंत्रालय के अनुसार, यह कदम क्षेत्र में गुणवत्ता आधारित उत्पादन, बेहतर फसलोत्तर प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुपालन को बढ़ावा देगा।

 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसे लोकल गोज ग्लोबल का सशक्त उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड के सिमडेगा की महिला किसान उत्पादक कंपनी द्वारा उगाए गए आम्रपाली आम अब यूनाइटेड किंगडम पहुंचने वाले हैं। एपीडा के निरंतर प्रयासों से किसानों को बेहतर मूल्य, महिलाओं को नई पहचान और भारत के कृषि निर्यात को नई गति मिल रही है।

 

मंत्रालय के अनुसार, झारखंड की कृषि-जलवायु परिस्थितियां बागवानी फसलों के लिए अनुकूल हैं। राज्य में उत्पादित आम्रपाली आम अपनी गुणवत्ता और बाजार स्वीकार्यता के लिए जाने जाते हैं। इस खेप के साथ झारखंड भी उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है, जहां से ताजे फल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किए जा रहे हैं।

 

एपीडा कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बाजार विकास, क्षमता निर्माण, गुणवत्ता सुधार, ट्रेसबिलिटी प्रणाली और निर्यात प्रोत्साहन गतिविधियों के माध्यम से सहायता प्रदान करता है। साथ ही महिला और जनजातीय किसान समूहों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…