द इंडियन व्यू

कृषि मंत्री शिवराज सिंह सोमवार को ओडिशा दौरे पर

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 नवंबर को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे किसानों की आय बढ़ाने, पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने से जुड़े…

Ragwendra P Singh
November 9, 2025
2 min read
कृषि मंत्री शिवराज सिंह सोमवार को ओडिशा दौरे पर

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 नवंबर को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे किसानों की आय बढ़ाने, पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, कृषि मंत्री सुबह पटना से रवाना होकर 11 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे, जहां वे लोकसेवा भवन स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘मांडिया दिवस (मिलेट दिवस)’ कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे ओडिशा सहित पूरे देश में श्री अन्न (मोटे अनाज) के उत्पादन, प्रसंस्करण और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की पहलों पर बातचीत करेंगे।कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री कटक जिले के सदर क्षेत्र में जाएंगे, जहां वे खेतों का निरीक्षण करेंगे और किसानों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वे केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे और किसानों से उनके अनुभव व सुझाव भी प्राप्त करेंगे।दोपहर में वह कटक के बिद्याधरपुर में सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) रणनीतिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, दालों में आत्मनिर्भरता मिशन और राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, आईसीएआर के वैज्ञानिक और ओडिशा सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।इसके दौरान वह मिट्टी की सेहत, फसल विविधिकरण, जल दक्षता और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को लेकर क्षेत्रीय चुनौतियों की पहचान भी करेंगे। साथ ही, सरकार की उन योजनाओं का प्रचार करेंगे जो आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, कृषि मशीनरी और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देती हैं।साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किए जाने के बाद राज्य के कोरापुट, रायगढ़ा और कंधमाल जिलों में समुदाय-आधारित पहलें उल्लेखनीय परिणाम दे रही हैं।शाम को सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद चौहान भुवनेश्वर से विजयवाड़ा के लिए रवाना होंगे, जहां अगले दिन वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…