द इंडियन व्यू

कृषि ऋण कराने के नाम पर रिश्वत, बैंक मैनेजर और कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की दुर्वाशा शाखा के ब्रांच मैनेजर और एक संविदा कर्मचारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार…

Ragwendra P Singh
December 7, 2025
1 min read
कृषि ऋण कराने के नाम पर रिश्वत, बैंक मैनेजर और कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की दुर्वाशा शाखा के ब्रांच मैनेजर और एक संविदा कर्मचारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण स्वीकृत कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान श्रवण टंडन (ब्रांच मैनेजर) और विश्वराम (संविदा कर्मचारी) के रूप में हुई है। दोनों आजमगढ़ स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की दुर्वाशा शाखा में तैनात थे।सीबीआई के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद एजेंसी ने 5 दिसंबर को मामला दर्ज किया था। आरोप है कि बैंक अधिकारी 2.52 लाख रुपये के केसीसी ऋण के लिए 10 प्रतिशत के हिसाब से 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। बातचीत के बाद यह राशि घटाकर 20 हजार रुपये तय की गई। इसके बाद सीबीआई ने 6 दिसंबर को जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से तय रकम लेते समय दोनों आरोपितों को धर दबोचा।सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ चल रही है और ट्रैप से जुड़ी आगे की कार्रवाइयां जारी हैं। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।-------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…