कूकाबुरा से अभ्यास का मिला फायदा, गाले में 10 विकेट लेकर छाए मानव सुथार
श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में भारत की 165 रन की जीत के नायक रहे युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपने शानदार प्रदर्शन के पीछे की तैयारी का खुलासा किया है। बाएं हाथ के स्पिनर ने मैच में 10 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम…

श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में भारत की 165 रन की जीत के नायक रहे युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपने शानदार प्रदर्शन के पीछे की तैयारी का खुलासा किया है। बाएं हाथ के स्पिनर ने मैच में 10 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। सुथार के मुताबिक, घर पर कूकाबुरा गेंद से किया गया अभ्यास श्रीलंका में उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुआ।
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में सुथार ने बताया कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के मैच के बाद उन्होंने कूकाबुरा गेंद के साथ तालमेल बिठाने पर विशेष ध्यान दिया था। उन्होंने कहा कि घर और नेट्स दोनों जगह उन्होंने इसी गेंद से काफी समय तक अभ्यास किया। इसका फायदा उन्हें श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में मिला।
सुथार ने कहा कि भारतीय टीम टेस्ट से करीब दस दिन पहले श्रीलंका पहुंच गई थी, जिससे उन्हें वहां के माहौल और कूकाबुरा गेंद के साथ खुद को ढालने का पर्याप्त समय मिला। उनके मुताबिक, यह तैयारी गाले टेस्ट में काफी काम आई।

उन्होंने बोला, "मैं क्रिकेट को काफी गंभीरता से लेता हूं। जब मैं अभ्यास करने जाता हूं तो मेरा ध्यान हर दिन बेहतर होने पर होता है। मैं जितना हो सके उतना अभ्यास करता हूं। अफगानिस्तान मैच के बाद मेरा ध्यान जल्द से जल्द तालमेल बिठाने पर था। मैंने कूकाबुरा गेंद के साथ बहुत अभ्यास किया। यह बहुत जरूरी था।"
सुथार ने रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव से हुई बातचीत को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि दोनों के साथ इस बात पर चर्चा हुई कि गेंदबाजी के दौरान कितना धैर्य रखना है। भारतीय स्पिनरों को पता था कि गाले की पिच पर नए बल्लेबाज के लिए शुरुआत करना आसान नहीं होगा।
उन्होंने बोला, "हम इस बारे में बात कर रहे थे कि हम कितने सब्र से खेल सकते हैं। हम जानते थे कि नए बल्लेबाज के लिए इस विकेट पर खेलना मुश्किल होगा।" सुथार के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि से ज्यादा टीम की जीत मायने रखती है। उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात भारत का मैच जीतना है और वह इस बात से बेहद खुश हैं कि अपने प्रदर्शन से टीम की जीत में योगदान दे सके।
सुथार ने कहा, "सबसे जरूरी बात यह है कि हमने मैच जीता। मैं इससे बहुत खुश हूं। मैं बहुत खुश हूं कि टीम की जीत में अच्छा प्रदर्शन कर पाया। जीतना सबसे अच्छी बात है।" उन्होंने आगे कहा कि सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना पूरी टीम के लिए सकारात्मक है। इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे के मुकाबलों में भी मदद मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
