द इंडियन व्यू

कुवैत पर 2-0 की जीत, भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम अंतिम चार में

भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने एशियन खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को कुवैत को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और देश के लिए एक और पदक पक्का कर दिया। गत चैंपियन भारत अब अंतिम चार में मलेशिया से…

Ragwendra P Singh
September 30, 2026
2 min read
कुवैत पर 2-0 की जीत, भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम अंतिम चार में

भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने एशियन खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को कुवैत को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और देश के लिए एक और पदक पक्का कर दिया। गत चैंपियन भारत अब अंतिम चार में मलेशिया से भिड़ेगा।

कुवैत के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भारत से वीर चोत्रानी ने पहले मुकाबले में बादर अलमोगरेबी को 3-1 से हराया। वीर ने यह मुकाबला 12-10, 8-11, 11-0, 11-5 से अपने नाम किया। इसके बाद अभय सिंह ने अम्मार अल-तमिमी को सीधे गेमों में 3-0 से शिकस्त देकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। अभय ने मुकाबला 11-3, 11-4, 11-8 से जीता।

इससे पहले भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने भी एशियन खेल में पदक पक्का किया था। भारतीय टीम ने मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर को 2-0 से हराया था। भारत से तन्वी खन्ना ने वाई लिन औ योंग को 3-1 से हराकर शुरुआत की। तन्वी ने 11-6, 5-11, 15-13, 11-1 से मुकाबला जीता।

@Media_SAI

इसके बाद अनाहत सिंह ने वाई यान औ योंग को 3-0 से हराकर भारत की जीत पक्की कर दी। अनाहत ने 11-7, 11-3, 11-4 से मुकाबला अपने नाम किया। महिला टीम के सेमीफाइनल में भारत के सामने कौन होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। एशियन खेल 2026 में स्क्वैश में भारत का प्रदर्शन पहले ही प्रभावशाली रहा है। अनाहत सिंह ने महिला एकल में रजत पदक जीता था। उन्हें फाइनल में मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमण्यम ने 3-0 से हराया था।

वहीं, अभय सिंह ने पुरुष एकल में रजत पदक अपने नाम किया। उन्हें फाइनल में मलेशिया के एनग इयान यो ने 9-11, 5-11, 5-11 से हराया था। अब भारतीय पुरुष और महिला टीमों के पास टीम स्पर्धा में पदक का रंग बदलने का मौका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।