द इंडियन व्यू

कुलदीप यादव को मिली दिग्गज लियोनेल मेसी से साइन की हुई अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की जर्सी

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी से खास तोहफा मिला है। मेसी के ‘गोट इंडिया टूर 2025’ के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दौरे के दौरान कुलदीप को मेसी की…

Ragwendra P Singh
December 19, 2025
3 min read
कुलदीप यादव को मिली दिग्गज लियोनेल मेसी से साइन की हुई अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की जर्सी

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी से खास तोहफा मिला है। मेसी के ‘गोट इंडिया टूर 2025’ के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दौरे के दौरान कुलदीप को मेसी की हस्ताक्षरित अर्जेंटीना फुटबॉल जर्सी भेंट की गई।

 

एडिडास इंडिया के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में कुलदीप यादव के साथ-साथ भारत के दो बार के पैरालंपिक भाला चैंपियन और वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियन सुमित अंतिल तथा दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदकधारी पैरा हाई-जंपर निषाद कुमार भी नजर आए। एक तस्वीर में सुमित अंतिल हाथ में भाला लिए मेसी के साथ पोज देते दिखे, जबकि मेसी ने इस दौरान भारतीय टी20 टीम की जर्सी पहन रखी थी।

 

इस अवसर पर भारतीय मुक्केबाज़ निकहत ज़रीन, महिला विश्व कप विजेता टीम की गेंदबाज़ रेणुका सिंह ठाकुर और निषाद कुमार ने भी मेसी से मुलाकात की। मेसी ने रेणुका सिंह के लिए एक क्रिकेट गेंद पर हस्ताक्षर किए, जबकि निषाद कुमार को हस्ताक्षरित अर्जेंटीना जर्सी भेंट की।

 

कुलदीप यादव फुटबॉल के बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने कई बार एफसी बार्सिलोना के प्रति अपनी पसंद जाहिर की है। मेसी ने वर्षों तक एफसी बार्सिलोना का प्रतिनिधित्व किया है, इसके बाद वे पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) और वर्तमान में इंटर मियामी के लिए खेल रहे हैं।

 

लियोनेल मेसी ने अपने चार शहरों के ‘गोट इंडिया टूर’ की शुरुआत कोलकाता से की थी। इसके बाद वे हैदराबाद, मुंबई और अंत में 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी, रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज़ को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की। इस दौरान मेसी को नंबर 10, सुआरेज़ को नंबर 9 और डी पॉल को नंबर 7 की जर्सी दी गई, जिन पर उनके नाम भी अंकित थे।

 

जय शाह ने मेसी को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल होने का न्योता भी दिया और प्रतीकात्मक रूप से टिकट सौंपा, जो इस दौरे के अंतिम चरण का प्रमुख आकर्षण रहा। दिल्ली में मेसी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली से भी मुलाकात की।

 

अपने दौरे के समापन पर मेसी गुजरात के जामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने अनंत अंबानी के वन्यजीव संरक्षण और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया। इसके बाद वे मंगलवार को भारत से रवाना हो गए।

 

इससे पहले मुंबई चरण के दौरान मेसी ने भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। हैदराबाद में उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ एक प्रदर्शनी मैच भी खेला और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी भेंट की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

इजराइल की गाजा में भुखमरी की नीति 'नरसंहार' के समान: अमेरिकी सांसद का आरोप

वॉशिंगटन : अमेरिकी कांग्रेस सदस्य जॉन गरामेंडी ने गाजा में मानवीय सहायता न पहुंचाने की इजराइली नीति को ‘नरसंहार’ की श्रेणी में बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मंशा से गाजा के नागरिकों…

इस्राइल के एयरपोर्ट पर हमला, हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक

इजराइल के बैन गुरियन एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक हो गया है. बैलिस्टिक मिसाइल से विद्रोहियों ने अटैक कर दिया. हमले के कारण बेन गुरियन एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द कर दी गईं. एयरइंडिया का इस्राइल जा रहा विमान दिल्ली में लैंड…

IPL 2025: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर किसे मिलने वाली है मदद? जहां खेला जाएगा RR vs MI मैच

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 50वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान के लिए इस मैच को जीतना काफी अहम होगा, वरना वो प्लेऑफ…