IPL 2025: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर किसे मिलने वाली है मदद? जहां खेला जाएगा RR vs MI मैच
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 50वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान के लिए इस मैच को जीतना काफी अहम होगा, वरना वो प्लेऑफ…

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 50वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान के लिए इस मैच को जीतना काफी अहम होगा, वरना वो प्लेऑफ की रेस से पिछड़ जाएगी. वहीं, फॉर्म में लौटी मुंबई इंडियंस को हराना मेजबानों के लिए आसान नहीं होने वाला है. तो आइए इस हाईवोल्टेज मैच से पहले जानते हैं कि मैच के दौरान सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर किसे मदद मिल सकती है.
जयपुर की पिच पर किसे मिलेगी मदद?
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला है. अब यदि पिच की बात करें, तो सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है. इस मैदान पर खूब रन बरसते हैं. इसी वजह से मैदान बड़ा होने के बावजूद यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलता है. वहीं गेंदबाजी की बात करें, तो स्पिन बॉलर कुछ हद तक कारगर रहते हैं. नई गेंद से पेस बॉलिंग में भी शुरुआत विकेट मिलने की संभावना रहती है. ऐसे में यह माना जा सकता है कि मानसिंह स्टेडियम की बैटिंग फ्रेंडली रहती है.
कैसा है सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL मैचों का रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में 60 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 39 में रन चेज करने वाली टीमों को सफलता मिली है. दूसरी तरफ MI ने इस मैदान पर अब तक 8 मैच खेले हैं. उसे 6 मैचों में हार मिली है और टीम सिर्फ 2 मुकाबला जीत पाई है.
कैसा रहेगा जयपुर का मौसम?
गुरुवार 1 मई को जयपुर में बारिश की कोई संभावना नहीं है. इसलिए राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलने वाला है. तापमान 39 से 30 तक खेला जाएगा. हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. वहीं, ह्यूमिडिटी 24% रहने की उम्मीद है.
सम्बंधित ख़बरें
कुलदीप यादव को मिली दिग्गज लियोनेल मेसी से साइन की हुई अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की जर्सी
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी से खास तोहफा मिला है। मेसी के ‘गोट इंडिया टूर 2025’ के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दौरे के दौरान कुलदीप को मेसी की…
इजराइल की गाजा में भुखमरी की नीति 'नरसंहार' के समान: अमेरिकी सांसद का आरोप
वॉशिंगटन : अमेरिकी कांग्रेस सदस्य जॉन गरामेंडी ने गाजा में मानवीय सहायता न पहुंचाने की इजराइली नीति को ‘नरसंहार’ की श्रेणी में बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मंशा से गाजा के नागरिकों…
इस्राइल के एयरपोर्ट पर हमला, हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
इजराइल के बैन गुरियन एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक हो गया है. बैलिस्टिक मिसाइल से विद्रोहियों ने अटैक कर दिया. हमले के कारण बेन गुरियन एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द कर दी गईं. एयरइंडिया का इस्राइल जा रहा विमान दिल्ली में लैंड…
