द इंडियन व्यू

कुलगाम मुठभेड़ में आतंकी मारा गया, अन्य की तलाश जारी

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में शुक्रवार शाम शुरू हुए ऑपरेशन में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है।जवानों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। इलाके में अभी दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की…

Ragwendra P Singh
August 2, 2025
1 min read
कुलगाम मुठभेड़ में आतंकी मारा गया, अन्य की तलाश जारी

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में शुक्रवार शाम शुरू हुए ऑपरेशन में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है।जवानों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। इलाके में अभी दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है।

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने एक्स पोस्ट में बताया है कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर दक्षिण कश्मीर के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। अभी ऑपरेशन जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…