द इंडियन व्यू

'कुछ लोग हैं जो भारत की तेज विकास बिल्कुल खुश नहीं'', ट्रंप के टैरिफ पर राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ तीखा हमला बोला है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की, इसके साथ भारत की रक्षा क्षमता,…

Ragwendra P Singh
August 10, 2025
2 min read
'कुछ लोग हैं जो भारत की तेज विकास बिल्कुल खुश नहीं'', ट्रंप के टैरिफ पर राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ तीखा हमला बोला है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की, इसके साथ भारत की रक्षा क्षमता, आर्थिक प्रगति और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. राजनाथ सिंह के अनुसार, कुछ लोग हैं जो भारत के तेज विकास से बिल्कुल खुश नहीं है.

राजनाथ सिंह ने कहा, वे सोचते हैं ‘सबके बॉस तो हम हैं, भारत इतनी तेजी से किसी तरह से बढ़ रहा है?’. उनकी कोशिश है कि भारत में बनी चीजें महंगी हो जाएं ताकि विश्व उन्हें न खरीदे. लेकिन मैं पूरे आत्मविश्वास से कहना चाहूंगा कि अब दुनिया की कोई ताकत भारत को बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती है.’ रक्षा मंत्री ने रक्षा उत्पादन में भारत की उपलब्धियों का जिक्र किया. देश अब 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है. इसके साथ आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है.

धर्म पूछकर लोगों को गोली मार दी
पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले पर राजनाथ सिंह ने कहा, 'आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को गोली मार दी. भारतीय रक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया. आतंकियों ने सोचा था कि भारत कोई कार्रवाई नहीं करेगा, लेकिन पीएम मोदी की अगुवाई में हमने ये ठाना कि कड़ी कार्रवाई करेंगे. आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगो की हत्या की. हमने धर्म नहीं पूछा, बल्कि कर्म देखकर जवाब दिया.’

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों को चेतावनी दी
उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे भगवान हनुमान ने लंका में उन लोगों को ही मारा जिन्होंने अपराध किया. वैसे ही भारत ने भी आतंकियों को उनके कर्म के अनुसार सजा दी. ‘जिन मोहिं मारा, तिन मैं मारे,’ का हवाला देते हुए उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों को चेतावनी दी कि भारत उकसावे पर चुप नहीं बैठेगा. रायसेन में रेल कोच फैक्ट्री ‘ब्रह्मा’ के शिलान्यास कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले वक्त में मध्य प्रदेश को ‘मॉडर्न प्रदेश’ के नाम से जाना जाएगा और यह नया औद्योगिक केंद्र नई ऊंचाइयों को छुएगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…