किसान दिवस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने देशभर के किसानों से किया संवाद
नई दिल्ली : किसान दिवस पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को देश के विभिन्न हिस्सों के किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने संसद से हाल ही…

नई दिल्ली : किसान दिवस पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को देश के विभिन्न हिस्सों के किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने संसद से हाल ही पारित विकसित भारत– जी राम जी योजना का प्रमुख रूप से उल्लेख करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक पहल बताया।
मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा किसान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किसानों से संवाद कार्यक्रम में राजस्थान से वर्चुअल माध्यम से जुड़े केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विकसित भारत- जी राम जी योजना में हमारे किसानों तथा मजदूरों की भलाई के लिए काफी संतुलन स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश को पूर्ण विकसित, पूर्ण आत्मनिर्भर बनाना है तो इसके लिए किसानों को सशक्त करना, आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है और इस दिशा में नया एक्ट विकसित भारत-जी राम जी कारगर तथा देश के व्यापक हित में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित भारत- जी राम जी में मजदूरों के उत्थान का तो पूरा ख्याल रखा ही गया है, किसानों पर भी फोकस किया गया है, ताकि उन्हें खेती-किसानी के लिए मजदूरों की पर्याप्त उपलब्धता संभव हो। फसलों के लिए बुवाई-कटाई के समय कई बार मजदूरों की दिक्कत होती रही है लेकिन नई योजना विकसित भारत- जी राम जी के माध्यम से खेती के सीजन में मजदूरों की उपलब्धता भी होगी, क्योंकि राज्यों की कृषि स्थितियों और कृषि सीजन के अनुरूप उस वक्त मजदूर नई योजना के बजाय खेती-किसानी में कार्य करेंगे और तब नई योजना में काम नहीं हो सकेगा, जिससे किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पहले, मनरेगा के अंतर्गत सालभर में 100 दिनों की मजदूरी का प्रावधान था, अब 125 दिन काम की गारंटी रहेगी।
शिवराज सिंह ने कहा कि इस नई योजना को देशभर में हमारे कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा किसानों के बीच पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि वे जागरूक हों। किसानों से संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसान तथा कृषि वैज्ञानिक पूसा संस्थान में उपस्थित थे, वहीं कृषि विज्ञान केंद्रों तथा आईसीएआर से सम्बद्ध संस्थानों में भी बड़ी संख्या में किसान वर्चुअल माध्य से जुड़े। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय कृषि सचिव डा. देवेश चतुर्वेदी तथा आईसीएआर के महानिदेशक डा. मांगीलाल जाट सहित वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
