किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक दूरदराज के इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि चटरू…

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक दूरदराज के इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए।
सेना की व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि चटरू बेल्ट में पासरकुट के सामान्य क्षेत्र में 'ट्रैशी-आई' ऑपरेशन के दौरान दोनों आतंकवादी मारे गए और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया, जिसमें दो एके -47 राइफलें शामिल थीं। सेना ने कहा कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस फोर्स (सीआईएफ) डेल्टा के जवानों ने पुलिस और सीआरपीएफ के साथ करीबी समन्वय में आज सुबह लगभग 11 बजे चुनौतीपूर्ण इलाके में आतंकवादियों को घेर लिया। सेना ने कहा कि सामरिक सटीकता, सहज तालमेल और दृढ़ आक्रामकता का प्रदर्शन करते हुए सैनिक मुठभेड़ स्थल पर हावी हो गए, जिसमें दो आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया गया।
प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए अधिकारियों ने कहा कि मारे गए दोनों आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक और प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को एक पहाड़ी की तलहटी में एक मिट्टी के घर के अंदर छिपे हुए पाया गया और उन्होंने तलाशी दलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है l
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
