द इंडियन व्यू

कावेम हॉज की शतकीय जुझारू पारी से वेस्टइंडीज ने संभाला मोर्चा

तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैच की तस्वीर काफी हद तक साफ होती दिख रही है, जहां वेस्टइंडीज भले ही अब भी रन पीछे है, लेकिन कावेम हॉज की जुझारू पारी ने मेजबानों को मजबूती जरूर दी है। स्टंप्स तक वेस्टइंडीज…

Ragwendra P Singh
December 20, 2025
2 min read
कावेम हॉज की शतकीय जुझारू पारी से वेस्टइंडीज ने संभाला मोर्चा

तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैच की तस्वीर काफी हद तक साफ होती दिख रही है, जहां वेस्टइंडीज भले ही अब भी रन पीछे है, लेकिन कावेम हॉज की जुझारू पारी ने मेजबानों को मजबूती जरूर दी है।

स्टंप्स तक वेस्टइंडीज ने 381 रन बनाए हैं और क्रीज पर कावेम हॉज 109 रन बनाकर और फिलिप 12 रन बनाकर डटे हुए हैं। तीसरे दिन की शुरुआत वेस्टइंडीज ने 110 रन बिना किसी नुकसान के की थी, लेकिन दिन की पहली ही कामयाबी न्यूजीलैंड को मिल गई।

जॉन कैंपबेल 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ ही देर बाद 140 रन पर ब्रैंडन किंग भी 63 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लगातार दो विकेट गिरने से ऐसा लगा कि न्यूजीलैंड मुकाबले में वापसी कर सकता है।

तीसरे नंबर पर आए कावेम हॉज ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया। उन्होंने संयम और समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए एक के बाद एक छोटी लेकिन अहम साझेदारियां निभाईं।

हॉज ने टेवलिन इमलेच (27) के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े, फिर एलिक अथांजे (45) के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। इसके बाद जस्टिन ग्रिव्स (43) के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़कर वेस्टइंडीज को संकट से बाहर निकाला।

कप्तान रोस्टन चेज इस पारी में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उसके बाद कावेम हॉज ने एंडरसन फिलिप के साथ मिलकर दिन के बाकी ओवर सुरक्षित निकाल लिए।

वेस्टइंडीज पहली पारी के आधार पर टीम अब भी न्यूजीलैंड से 194 रन पीछे है। न्यूजीलैंड से जैकब डफी और ऐजाज पटेल ने 2-2 विकेट झटके, जबकि माइकल रे और डेरिल मिचेल को 1-1 सफलता मिली।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 575 रन बनाकर पारी घोषित की थी। टीम के लिए डेवन कॉन्वे ने 227 रन की विशाल पारी खेली, टॉम लैथम ने 137 रन बनाए और रचिन रवींद्र 72 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।