कार्तिकेयन चौथे, पद्मिनी महिला वर्ग में शीर्ष भारतीय, जेमल्यान्स्कीया बने ब्लिट्ज चैंपियन
ग्रैंडमास्टर मुरली कार्तिकेयन ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहे, पद्मिनी राउत महिला वर्ग में इसे परिणाम को दोहराते हुए शीर्ष भारतीय खिलाड़ी बनकर उभरीं। रूस ग्रैंडमास्टर इवान जेमल्यान्स्कीया ने ओपन वर्ग का…

ग्रैंडमास्टर मुरली कार्तिकेयन ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहे, पद्मिनी राउत महिला वर्ग में इसे परिणाम को दोहराते हुए शीर्ष भारतीय खिलाड़ी बनकर उभरीं। रूस ग्रैंडमास्टर इवान जेमल्यान्स्कीया ने ओपन वर्ग का खिताब जीता। वह इस टूर्नामेंट में फिडे के झंडे तले खेल रहे थे। उन्होंने नौ में से आठ अंक मिले।

ईरान के सिना मोहवेद 7.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। रूस से रुडिक मकरियन, कार्तिकेय और भारत के नीलाश साहा के नाम सात-सात अंक थे, मकरियान ने बेहतर टाईब्रेक स्कोर के बूते तीसरा जबकि कार्तिकेय ने चौथा और साहा ने पांचवां स्थान हासिल किया।
पूर्व ब्लिट्ज विश्व चैंपियन अलेक्जेंडर ग्रिसचुक और उनकी पत्नी तथा साथी ग्रैंडमास्टर कैटरीना लैगनो को पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता मिली थी। यह दोनों खिलाड़ी अपने-अपने वर्गों में पोडियम स्थान (शीर्ष तीन में स्थान) हासिल करने में विफल रहे। ग्रैंड मास्टर निहाल सरीन इस स्पर्धा में नहीं खेलने का फैसला लिया।
कजाकिस्तान की अलुआ नूरमन ने 7.5 अंकों के साथ रूस की वेलेंटिना गुनिना को पछाड़कर महिला वर्ग की चैंपियन बनी। चीन की युक्सिन सोंग ने बेहतर ट्राईब्रेक स्कोर से पद्मिनी से आगे रहते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
