द इंडियन व्यू

काजोल की फिल्म 'मां' की चौथे दिन कमाई में आई गिरावट

नई दिल्ली : अभिनेत्री काजोल की पौराणिक हॉरर फिल्म 'मां' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शकों को इसकी कहानी कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाई। रिलीज के पहले…

Ragwendra P Singh
July 1, 2025
2 min read
काजोल की फिल्म 'मां' की चौथे दिन कमाई में आई गिरावट

नई दिल्ली : अभिनेत्री काजोल की पौराणिक हॉरर फिल्म 'मां' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शकों को इसकी कहानी कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाई। रिलीज के पहले तीन दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया। हालांकि, चौथे दिन यानी सोमवार को इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, काजोल की फिल्म 'मां' ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 19.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस पौराणिक हॉरर फिल्म ने पहले दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ औसत शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसमें हल्का उछाल आया और फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। करीब 65 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म की कमाई की रफ्तार अब थोड़ी धीमी हो गई है, लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वर्ड ऑफ माउथ से इसका बिजनेस और बेहतर हो सकता है।

'मां' अजय देवगन की 'शैतान यूनिवर्स' का हिस्सा है, जिसका निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है, जिन्हें 'छोरी' और 'छोरी 2' जैसी चर्चित हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस फिल्म को जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। कहानी में काजोल एक ऐसी मां की भूमिका निभा रही हैं, जो अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, एक समय रक्षक, तो अगले ही पल भक्षक। उनके साथ फिल्म में इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और खीरिन शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आते हैं।-------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…