कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात कर कहा- सब ठीक
नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। संसद भवन स्थित खरगे के कार्यालय में हुई इस बैठक को थरूर ने बहुत सार्थक…

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। संसद भवन स्थित खरगे के कार्यालय में हुई इस बैठक को थरूर ने बहुत सार्थक और सकारात्मक करार दिया। उन्होंने कहा कि, सब कुछ ठीक है और हम सब एकसाथ आगे बढ़ रहे हैं। बैठक करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चली।
थरूर ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद। आज कई मुद्दों पर गर्मजोशी और रचनात्मक चर्चा हुई। हम सब एक ही पटल पर हैं और भारत की जनता की सेवा के लिए मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
इसके बाद थरूर ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केरल में आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से इनकार करते हुए कहा कि यह उनके लिए कभी मुद्दा नहीं रहा। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि अपनी ही पार्टी के नेताओं से मिलने में कोई अजीब बात नहीं है।
थरूर ने कहा कि उनका ध्यान तिरुवनंतपुरम की जनता की सेवा और संसद में उनके हितों की रक्षा पर है। कांग्रेस पार्टी में सभी नेता एकजुट हैं और आगे की रणनीति मिलकर तय की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
