कांग्रेस संवैधानिक चुनौतियों पर कल करेगी राष्ट्रीय कानूनी सम्मेलन का आयोजन
नई दिल्ली : कांग्रेस कल दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय कानूनी सम्मेलन का आयोजन करेगी। सम्मेलन का विषय ‘संवैधानिक चुनौतियां : परिप्रेक्ष्य और मार्ग’ है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के कानून, मानवाधिकार और आरटीआई…

नई दिल्ली : कांग्रेस कल दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय कानूनी सम्मेलन का आयोजन करेगी। सम्मेलन का विषय ‘संवैधानिक चुनौतियां : परिप्रेक्ष्य और मार्ग’ है।
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के कानून, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग के अध्यक्ष डॉ अभिषेक मनु सिंघवी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें पांच सेशन होंगे। सम्मेलन का कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उद्घाटन करेंगे और इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे और अपना वक्तव्य देंगे।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में पांच सत्र होंगे। इन सत्रों के विषय इस प्रकार हैं- संवैधानिक चुनौतियांः दृष्टिकोण और रास्ते, सामाजिक न्याय और संविधान: समानता और बंधुत्व के विचार, धर्म और संविधान: सुरक्षा और दिशानिर्देश, शक्तियों का पृथक्करण और लोकतांत्रिक जवाबदेही, संवैधानिक दिशा: कांग्रेस की लोकतांत्रिक भारत के प्रति स्थायी प्रतिबद्धता। उन्होंने कि कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद हमारे मुख्यमंत्री भी अलग-अलग सत्रों में अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा सांसद (लोकसभा, राज्यसभा), पार्टी से जुड़े पदाधिकारी भी अपनी बात रखेंगे।
सिंघवी ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विधि विभाग हमारे संविधान में निहित मूल्यों को अक्षुण्ण रखने और उनकी रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। हमारा मानना है कि यह सम्मेलन उन सभी लोगों के संकल्प को मज़बूत करने में एक सार्थक कदम होगा जो भारत की एक लोकतांत्रिक, बहुलवादी, समावेशी और संवैधानिक गणराज्य की अवधारणा में विश्वास करते हैं।” उन्होंने बताया कि देश के प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों के प्रतिनिधिमंडलों की इसमें भागीदारी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
