कांग्रेस नेताओं ने शक्ति स्थल पहुंच दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए उनके साहस, दूरदर्शिता तथा दृढ़ नेतृत्व को याद किया।कांग्रेस अध्यक्ष…

नई दिल्ली : देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए उनके साहस, दूरदर्शिता तथा दृढ़ नेतृत्व को याद किया।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शक्ति स्थल पहुंचे। तीनों नेताओं ने इंदिरा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने एक्स पोस्ट में कहा कि आजीवन संघर्ष, साहस और कुशल नेतृत्व की मिसाल इंदिरा गांधी को कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनके दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शिता से उठाए गए कदमों ने भारत को विश्व स्तर पर अलग पहचान दिलाई। उनका जीवन और कर्म आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा कि मेरी दादी इंदिरा गांधी जी से मुझे यह सीख मिली कि भारत के लिए निडर होकर फैसले लेने हैं और हर परिस्थिति में देशहित को सर्वोपरि रखना है। उनका साहस और देशभक्ति आज भी मुझे अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने का हौसला देती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
