द इंडियन व्यू

कांग्रेस ने वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को फिर से चालू करने की मांग की

नई दिल्ली : कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस को फिर से चालू किए जाने की मांग की है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी सैयद नसीर…

Ragwendra P Singh
January 17, 2026
2 min read
कांग्रेस ने वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को फिर से चालू करने की मांग की

नई दिल्ली : कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस को फिर से चालू किए जाने की मांग की है।

 

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी सैयद नसीर हुसैन ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में पूछा कि सरकार बताए किए वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में किसकी शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने से पहले कॉलेज को कोई समय क्यों नहीं दिया गया?

 

उन्होंने कहा कि सरकार कोई कार्रवाई करने से पहले तहकीकात कर सकती थी। बिना किसी जांच और विधि अनुसार तरीका अपनाए बिना यह कार्रवाई क्यों की गई? सरकार ने सितंबर में जब छात्रों को दाखिला दिया था, उसी समय जांच क्यों नहीं की? सरकार अब शिक्षा के क्षेत्र में भी सांप्रदायिकता फैला रही है।

 

उन्होंने कहा कि जो भी इस सांप्रदायीकरण का विरोध करता है, उसे देशद्रोही कहा जाता है। देश में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे बड़े संस्थानों की फंडिंग सरकार ने कम कर दी। सरकार एक खास सोच को बढ़ावा दे रही है। हमारी मांग है कि इसे तुरंत चालू किया जाए।

 

उल्लेखनीय है कि वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र में कॉलेज के 50 में से 42 एक ही धर्म के छात्रों को दाखिला दिए जाने के बाद मामला गरमा गया था। इसके बाद राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने 6 जनवरी को गंभीर खामियों का हवाला देते हुए इस मेडिकल कॉलेज को दी गई एमबीबीएस कोर्स संचालित करने की अनुमति रद्द कर दी थी।

 

------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…