कांग्रेस ने राष्ट्रीय टैलेंट हंट प्रोग्राम के लिए छह जोनल कोऑर्डिनेटर नियुक्ति किए
नई दिल्ली : कांग्रेस ने शनिवार को राष्ट्रीय टैलेंट हंट प्रोग्राम के लिए छह जोनल कोऑर्डिनेटर और सह-कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की। कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा की ओर से जारी पत्र के अनुसार,…

नई दिल्ली : कांग्रेस ने शनिवार को राष्ट्रीय टैलेंट हंट प्रोग्राम के लिए छह जोनल कोऑर्डिनेटर और सह-कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की।
कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा की ओर से जारी पत्र के अनुसार, केंद्रीय जोन के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में सप्तगिरी उलाका को जोनल कोऑर्डिनेटर और अनिल यादव को सह-कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। पूर्वी जोन में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के लिए अतुल लोंढे को जोनल कोऑर्डिनेटर और महिमा सिंह को सह-कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। उत्तरी जोन में चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, नई दिल्ली, मेवात, पंजाब और उत्तराखंड के लिए चरण सापरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तर-पूर्वी जोन में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के लिए रागिनी नायक को जोनल कोऑर्डिनेटर और मैथ्यू एंटनी को सह-कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। दक्षिणी जोन में अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, पुदुचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक के लिए सलमान सोज को जोनल कोऑर्डिनेटर और सरल पटेल को सह-कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। वहीं, पश्चिमी जोन में दादरा-नागर हवेली, दमन-दीव, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के लिए सुप्रिया श्रीनेत को जोनल कोऑर्डिनेटर और साधना भारती को सह-कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
यह टैलेंट हंट प्रोग्राम एक संगठनात्मक अभ्यास है, जिसका उद्देश्य पार्टी के भीतर युवा और प्रतिभाशाली चेहरों को सामने लाना और उन्हें मीडिया एवं प्रचार अभियानों में शामिल करना है। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों का चयन विभिन्न राज्यों में आयोजित बहस, रिसर्च प्रस्तुतियों और जनसंपर्क कौशल के माध्यम से किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
