कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप, चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग
नई दिल्ली : कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी पर फॉर्म 7 का उपयोग कर मतदाता सूची से लोगों के नाम गलत तरीके से हटाने का आरोप लगाते हुए तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। पत्र में कहा गया है कि ज्यादातर…

नई दिल्ली : कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी पर फॉर्म 7 का उपयोग कर मतदाता सूची से लोगों के नाम गलत तरीके से हटाने का आरोप लगाते हुए तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। पत्र में कहा गया है कि ज्यादातर दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को आधिकारिक पत्र लिखकर कहा कि यह सब अभी चल रहे मतदाता सूची के विशेष सघन पुनर्रीक्षण (एसआईआर) के दौरान 'दावे और आपत्तियां' वाले समय में हो रहा है। ये काम 12 राज्यों में चल रहा है।
वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग बड़े पैमाने पर पहले से छपे फॉर्म-7 भरकर बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) को दे रहे हैं। इन फॉर्मों में आपत्ति करने वाले का नाम, साइन, मोबाइल नंबर या ईपीआईसी नंबर तक साफ नहीं होता या पूरी तरह फर्जी होता है। जब ऐसे लोगों का पता लगाया गया तो कई ने साफ मना कर दिया कि उन्होंने कभी ऐसा फॉर्म नहीं भरा। कुछ तो भाजपा के बूथ लेवल एजेंट निकले, कुछ बिल्कुल अजनबी।
उन्होंने कहा कि यह पैटर्न राजस्थान से शुरू हुआ और अब गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और केरल तक फैल गया है। असम में तो हालात और भी खराब बताए जा रहे हैं। अगर ये सब रुकवाया नहीं गया तो पिछड़े और हाशिए पर रहने वाले लाखों लोगों का वोट छिन जाएगा, जिससे भाजपा को फायदा होगा।
वेणुगोपाल ने कहा कि आयोग को इस मामले पर तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। आयोग को मतदाता विलोपन प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए, फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए और अनुच्छेद 324 के तहत जांच शुरू करनी चाहिए। दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और सभी 12 राज्यों में फॉर्म-7 से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक किए जाने चाहिए।
----------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
