कांग्रेस ने दलित वर्गों का अपमान किया, देश से माफी मांगे : तरुण चुग
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े समाज और वंचित वर्गों का घोर अपमान किया है।चुग ने कहा कि जिस तरह से पंजाब कांग्रेस…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े समाज और वंचित वर्गों का घोर अपमान किया है।चुग ने कहा कि जिस तरह से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने चुनाव प्रचार के दौरान तरनतारन में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह का अपमान किया, वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। चुग ने मांग की कि इस अमर्यादित टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।सोमवार को तरुण चुग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों और वंचित वर्गों का केवल राजनीतिक उपयोग किया है, लेकिन उनके उत्थान के लिए कभी कोई ठोस काम नहीं किया। कांग्रेस का इतिहास दिखाता है कि यह पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती आई है और जिनके नाम पर राजनीति की, उन्हीं का सबसे ज़्यादा अपमान किया है।चुग ने कहा कि वड़िंग की टिप्पणी केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है।उन्होंने कहा कि “यह बयान राष्ट्र के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला है और कांग्रेस को इसके लिए शर्मिंदा होकर देश से माफी मांगनी चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
