कांग्रेस ने चीनी प्रतिनिधिमंडल से भाजपा नेताओं की मुलाकात पर उठाए सवाल
नई दिल्ली : कांग्रेस ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के प्रतिनिधिमंडल की यहां भाजपा नेताओं से मुलाकात और चीन के जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी इलाके को अपना बताने पर सवाल उठाया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन…

नई दिल्ली : कांग्रेस ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के प्रतिनिधिमंडल की यहां भाजपा नेताओं से मुलाकात और चीन के जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी इलाके को अपना बताने पर सवाल उठाया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा, "भाजपा ने अपने मुख्यालय में सीपीसी के नेताओं के साथ बैठक की। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस बैठक में उन मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें चीन ने भारत के हितों पर कुठाराघात किया है।"
खेड़ा ने पूछा कि क्या इस दौरान गलवान, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश पर बात हुई, क्या शक्सगाम घाटी पर चीन के दावे पर चर्चा हुई और क्या इस बैठक में सेना के अधिकारियों द्वारा बताए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन-पाकिस्तान सहयोग का मुद्दा उठा।
उन्होंने कहा कि चीन ने पाकिस्तान को एचक्यू-9 एयर डिफेंस सिस्टम और पीएल-15 मिसाइलें दीं, जो ऑपरेशन सिंदूर में भारत को निशाना बना रही थीं, फिर भी सरकार ने चीन की शर्तों को स्वीकार करते हुए मानसरोवर यात्रा शुरू की। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की विदेश नीति डांवाडोल है।
कांग्रेस प्रवक्ता कहा कि चीन हमारे देश के नक्शे को बदलने की कोशिश करता है, सरकार उनके ऐप प्रतिबंधित कर देती है। चीन हमारे फर्टिलाइजर और रेयर अर्थ मेटल रोक देता है, जिससे देश को नुकसान होता है। गलवान घाटी में हमारे 20 जवान बलिदान हुए, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। खेड़ा ने आरोप लगाया कि चीन पैंगोंग झील के रास्ते मिलिट्री पुल बना रहा है और ब्रह्मपुत्र नदी पर डैम बना रहा है, लेकिन सरकार खामोश है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को भाजपा और सीपीसी के बीच नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई थी। सीपीसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सुन हेयान ने किया, जो सीपीसी के इंटरनेशनल डिपार्टमेंट के उप मंत्री हैं। भाजपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने किया। भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाला ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि दोनों पार्टियों के बीच इंटर-पार्टी कम्युनिकेशन को बढ़ाने पर चर्चा हुई।------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
