कांग्रेस की तरफ से जारी वीडियो में बोले पवन खेड़ा- सरकार तमाम सवालों के जवाब दे
नई दिल्ली : कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा का असम पुलिस द्वारा उनके आवास पर मंगलवार को की गई छापेमारी के बाद पहली बार वीडियो आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह पुलिस से बच रहे हैं क्योंकि उन्हें सरकार से सवाल…

नई दिल्ली : कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा का असम पुलिस द्वारा उनके आवास पर मंगलवार को की गई छापेमारी के बाद पहली बार वीडियो आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह पुलिस से बच रहे हैं क्योंकि उन्हें सरकार से सवाल पूछने हैं और डराने की कोशिशों से वह चुप नहीं होंगे।
कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर उनका साढ़े आठ मिनट का वीडियो जारी किया गया। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली स्थित उनके फ्लैट पर बहुत सारे पुलिसकर्मी पहुंचे जबकि वह और उनका परिवार वहां मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके घर से उनकी दिवंगत बहन का एक पुराना फोन, एक लैपटॉप जिसे वह इस्तेमाल नहीं करते थे, एक आईपैड और दो पेनड्राइव लेकर चली गई। उन्होंने कहा कि पेन ड्राइव कहां से आईं उन्हें नहीं पता।
खेड़ा ने कहा कि जहां भी उन्हें लगता है कि वह मौजूद हैं, वहां पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्हें विभिन्न सरकारी वेबसाइटों से जानकारी मिली है जिसमें हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा से जुड़ी कंपनियों और संपत्तियों का विवरण है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
