कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल व सिक्किम आपदा पर जताया शोक
नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया…

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है।मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह पश्चिम बंगाल और सिक्किम, विशेषकर दार्जिलिंग और उत्तर बंगाल क्षेत्रों में आई तबाही से बेहद चिंतित हैं, जहां कई लोगों की जान गई और एक पुल भी ढह गया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि पीड़ितों को शीघ्र और पर्याप्त मुआवजा मिलेगा। साथ ही केंद्र सरकार से प्रभावित राज्यों को तत्काल राहत सहायता और एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भेजने का आग्रह किया।राहुल गांधी ने भी एक्स पर लिखा कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हुई भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में कई लोगों की मौत और लापता होने की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना की। राहुल गांधी ने प्रशासन से राहत-बचाव कार्य तेज करने और केंद्र सरकार से प्रभावित राज्यों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की।दोनों नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अपील किया कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाएं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
