कलम के जादूगर की कालजयी रचना ’कफन’ का मंचन
शाश्वत तिवारी। साहित्य जगत के सबसे बड़े कथाकार मुंशी प्रेमवंद की प्रसिद्ध कहानी ’कफन’ गरीबी, असमानता और मानवीय मूल्यों के पठन को बढ़ी मार्मिकता से उजागर करती है। आर्ट्स न्यू वे ऑर्गेनाइजेशन द्वारा मित्र रंगमंच फिल्म एंड…

शाश्वत तिवारी। साहित्य जगत के सबसे बड़े कथाकार मुंशी प्रेमवंद की प्रसिद्ध कहानी ’कफन’ गरीबी, असमानता और मानवीय मूल्यों के पठन को बढ़ी मार्मिकता से उजागर करती है। आर्ट्स न्यू वे ऑर्गेनाइजेशन द्वारा मित्र रंगमंच फिल्म एंड थियेटर स्टूडिओ, मधु विहार दिल्ली में कुलदीप वशिष्ठ के निर्देशन में ’कफन’ का सफल मंचन किया गया।
कफन एक चरित्र तथा वातावरण प्रधान कहानी है, जिसमें सामाजिक चेतना को जगाने का प्रयत्न किया गया है। जीवन एवं समाज की कुरीतियों और असंगतियों का चित्रण करते हुए उन्होंने व्यंग्यात्मक आधात भी निष्ठुरता से किया है। कफ़न की कहानी आज भी कई सारी जगहों पर देखने को मिल जाती है। इस जातिवादी समाज में आज भी ऐसी जगहें हैं, जहां दलितों को जलाने के लिए श्मशान नहीं मिलते। उनके श्मशान अलग कर दिए जाते हैं। न जाने कितनी बस्तियां हैं जिनके यहां खाने-पीने का सामान सवर्णों की बस्ती से आता है। दलितों का कार्य केवल गंदगी उठाने या मल साफ़ करना है, जिसके बदले में उन्हें चंद रूपए दिए जाते हैं जिससे किसी तरह जिंदगी बसर कर सके।
आज भी समाज में कितने ही माधव हैं जो बस दुआ करते हैं कि सवर्णों के घरों में कोई त्योहार हो और हमें रबड़ी खाने को मिले। समाज में फैली कुरीतियां और जातिवाद पर कठोर प्रहार करता कफन नाटक को जीवंत करने में कलाकारों ने बड़ी भूमिका निभाई।
आर्ट्स न्यू वे ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव, वरिष्ठ राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रिजवान रजा ने कहा कि कलाकारों को एक बेहतर मंच प्रदान करें ताकि उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आए। रिजवान रजा ने नाटक के मंचन के दौरान उपस्थित होकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया और कलाकारों और मेहमानों का परंपरागत शॉल व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संवेदनशीलता तेजी से बढ़ी है, आपसी वैमनस्य और भाईचारे में कमी आई है। ऐसे में मुंशी प्रेमचंद जैसे महान साहित्यकार, कथाकार की रचनाओं के जरिए समाज में जहां अमन-चैन का संदेश दिया जा सकता है, वहीं लोगों में सकारात्मकता का संचार भी किया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर साहित्य और रचनाओं पर नाटकीय मंचन किया जाएगा।
नाटक के मंचीय कलाकारों में अकबर, रितिका शर्मा, निशा शर्मा, समीर शकील, कौशल कुमार, ब्रिज नुक्ता, मोनीदीप, गौरव काकरान, गौरव एवं सुनील कुमार ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। अपनी निर्देशकीय कौशल से निर्देशक कुलदीप वशिष्ठ दर्शकों तक कहानी की संवेदना एवं मूल कथ्य पहुंचाने में सफल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
