द इंडियन व्यू

कर्नाटक भाजपा ने भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को सम्मानित किया, दीपिका की कप्तानी को सराहा

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने रविवार को नेपाल को हराकर पहला ब्लाइंड टी20 महिला विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया, और इस शानदार उपलब्धि पर कर्नाटक भाजपा ने टीम को सम्मानित किया। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बी. य.…

Ragwendra P Singh
November 25, 2025
2 min read
कर्नाटक भाजपा ने भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को सम्मानित किया, दीपिका की कप्तानी को सराहा

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने रविवार को नेपाल को हराकर पहला ब्लाइंड टी20 महिला विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया, और इस शानदार उपलब्धि पर कर्नाटक भाजपा ने टीम को सम्मानित किया।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बी. य. विजयेंद्र ने इस ऐतिहासिक जीत को देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि, "भारतीय महिला टीम ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और टीमवर्क के दम पर पहला ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप जीतकर देश का नाम रोशन किया।

यह टीम का असाधारण प्रदर्शन है, जिसने नेपाल के खिलाफ फाइनल में सात विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।" उन्होंने आगे कहा, "यह जीत सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर नहीं, बल्कि हर महिला के लिए एक प्रेरणा है, जिन्होंने शारीरिक चुनौतियों को पार कर अपनी शक्ति और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

@BJP4Karnataka

टीम के हर सदस्य ने यह साबित किया कि खेल में भारतीय महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं।" कर्नाटक भाजपा नेता ने खास तौर पर टीम की कप्तान दीपिका का भी उल्लेख किया, जिन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से टीम को विश्व चैंपियन बनाया।

विजयेंद्र ने कहा, "यह कन्नड़ लोगों के लिए गर्व का पल है कि दीपिका, जो कर्नाटक की हैं, ने अपनी कप्तानी में इस ऐतिहासिक जीत को संभव किया।"

इस मौके पर, क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया के अध्यक्ष महंतेश जी. किवादासन्नावर को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस खेल के प्रति समर्पण और योगदान से भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है।

पूरे देश में इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया जा रहा है और हर वर्ग से खिलाड़ियों को बधाई दी जा रही है। यह जीत न केवल भारतीय क्रिकेट, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी एक नया आदर्श और प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।